लाइव न्यूज़ :

Elon Musk-Donald Trump: आखिर क्यों पीछे हटे अरबपति एलन मस्क?, सोशल मीडिया पर लिखा-राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बारे में पोस्ट पर पछतावा, बात बहुत आगे बढ़ गई थी

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: June 11, 2025 22:09 IST

Elon Musk-Donald Trump: राष्ट्रपति के साथ संबंध विच्छेद करना, जिसके चुनाव में उन्होंने सैकड़ों करोड़ रुपये खर्च किए थे, व्हाइट हाउस में उनके प्रभाव को समाप्त करने वाला प्रतीत होता है।

Open in App
ठळक मुद्दे मस्क के अनुबंधों में कटौती करने की धमकी दे चुके हैं।ट्रंप की चुनावी जीत का श्रेय लेने का दावा किया।संबंधों के बारे में जानकारी छिपा रही है।

Elon Musk-Donald Trump: अरबपति एलन मस्क ने बुधवार को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ विवाद से पीछे हटते हुए कहा कि उन्हें सोशल मीडिया पर किये गए अपने पोस्ट पर खेद है, जिसके कारण ‘‘बात बहुत आगे बढ़ गई थी।’’ मस्क ने बुधवार की सुबह पोस्ट किया, ‘‘मुझे पिछले सप्ताह राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बारे में अपने कुछ पोस्ट पर पछतावा है। इनमें बात बहुत आगे बढ़ गई थी।’’ मस्क का वैसे राष्ट्रपति के साथ संबंध विच्छेद करना, जिसके चुनाव में उन्होंने सैकड़ों करोड़ रुपये खर्च किए थे, व्हाइट हाउस में उनके प्रभाव को समाप्त करने वाला प्रतीत होता है।

इस विवाद के कारण मस्क की कंपनियों पर पड़ने वाले प्रभावों को लेकर भी चिंताएं जताई गई हैं। एक प्रमुख सरकारी ठेकेदार के रूप में मस्क को प्रतिशोध की कार्रवाई पर व्यावसायिक रूप से नुकसान उठाना पड़ सकता है। ट्रंप पहले ही मस्क के अनुबंधों में कटौती करने की धमकी दे चुके हैं।

मस्क ने इससे पहले एक पोस्ट हटा दी थी, जिसमें उन्होंने बिना सबूत के दावा किया था कि सरकार राष्ट्रपति के जेफरी एपस्टीन (नाबालिग बच्चों के यौन उत्पीड़न का आरोपी) के साथ संबंधों के बारे में जानकारी छिपा रही है। इस बीच ट्रंप को परेशान करने वाले अन्य पोस्ट में मस्क ने खर्च संबंधी विधेयक को ‘घृणित’ करार देते हुए ट्रंप की चुनावी जीत का श्रेय लेने का दावा किया।

ट्रंप ने रविवार को एनबीसी की क्रिस्टन वेल्कर से कहा कि वह अपने रिश्ते सुधारने की कोई इच्छा नहीं रखते हैं और चेतावनी दी कि यदि मस्क आगामी चुनावों में डेमोक्रेट्स की मदद करने की कोशिश करते हैं तो उन्हें ‘गंभीर परिणाम’ भुगतने पड़ सकते हैं।

टॅग्स :एलन मस्कडोनाल्ड ट्रंपअमेरिकावाशिंगटन
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारनागपुर में तापमान 41 डिग्री सेल्सियस, सिलेंडर की किल्लत नहीं, फिर कतार क्यों?, वाड़ी के अग्रवाल गैस एजेंसी में लगी 2 किमी की लाइन, देखिए तस्वीरें

विश्वमादक पदार्थ की तस्करी, अमेरिकी सेना ने दो नावों पर किया हमला, 5 ढेर, सितंबर 2025 से 168 की मौत

कारोबारअमेरिका-ईरान वार्ता विफलः कच्चे तेल की कीमत 8 प्रतिशत बढ़कर 104.24 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल, कीमत में आग

कारोबार10 बजे से ईरानी बंदरगाहों की नाकाबंदी शुरू?, ट्रंप ने कहा- ‘सभ्यता को खत्म करने’ की धमकी देने के बाद ईरान वार्ता की मेज पर आया, लेकिन...

विश्वकब शर्मिंदा होंगे अमेरिका और इजराइल?

विश्व अधिक खबरें

विश्वहैती में पर्यटकों के बीच लोकप्रिय किले में भगदड़, 30 लोगों की मौत हो गई और कई घायल, वीडियो

विश्वपाकिस्तान को लेकर इतना बवाल क्यों?

विश्वIRGC ने ट्रंप के नौसैनिक नाकाबंदी के आदेश के बाद स्ट्रेट ऑफ होर्मुज़ पर पूर्ण नियंत्रण का दावा किया, विरोधियों को दी चेतावनी

विश्वअमेरिका-ईरान शांति वार्ता विफल, लोग परेशान और हताश?, नागरिकों ने कहा-डोनाल्ड ट्रंप दोषी, हम मुकाबला करेंगे?

विश्वइस्लामाबाद वार्ता क्यों विफल रही? ईरान के स्पीकर ग़ालिबफ़ ने एक-एक बिंदु पर विस्तार से बताया