लाइव न्यूज़ :

Elon Musk-Donald Trump: आखिर क्यों टूटी दोस्ती?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप प्रशासन से अलग हुए एलन मस्क

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: May 29, 2025 11:11 IST

Elon Musk-Donald Trump Bromance: राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को धन्यवाद देना चाहता कि उन्होंने मुझे फिजूलखर्ची को कम करने का अवसर दिया।

Open in App
ठळक मुद्दे‘डीओजीई’ मिशन समय के साथ और मजबूत होगा क्योंकि यह जीवन का एक तरीका बन जाएगा।मस्क को 2025 में नवगठित सरकार दक्षता विभाग (डीओजीई) के नेतृत्व का जिम्मा सौंपा गया था।आवास एवं कार्यालय) के एक अधिकारी ने नाम नहीं बताने की शर्त पर मस्क के इस्तीफा देने की पुष्टि की।

वाशिंगटनः अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के प्रशासन में सलाहकार के तौर पर कार्य कर रहे एलन मस्क ने संघीय खर्च में कटौती और नौकरशाही में सुधार के प्रयासों के बाद पद छोड़ दिया है। एलन मस्क ने बुधवार शाम को सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर अपने इस्तीफे की जानकारी दी। उन्होंने हाल में संकेत दिया था कि अब वह अपनी कंपनी टेस्ला और ‘स्पेसएक्स’ के कारोबार पर ध्यान देंगे। मस्क ने ‘एक्स’ पर लिखा, ‘‘विशेष सरकारी कर्मचारी के रूप में मेरा निर्धारित समय समाप्त हो रहा है। मैं राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को धन्यवाद देना चाहता कि उन्होंने मुझे फिजूलखर्ची को कम करने का अवसर दिया।

‘डीओजीई’ मिशन समय के साथ और मजबूत होगा क्योंकि यह जीवन का एक तरीका बन जाएगा।’’ अमेरिकी चुनाव में ट्रंप की जीत के बाद मस्क को 2025 में नवगठित सरकार दक्षता विभाग (डीओजीई) के नेतृत्व का जिम्मा सौंपा गया था, जिसका उद्देश्य सरकारी खर्च में कटौती और दक्षता को बढ़ाना था।

मस्क ने सरकारी खर्च में भारी कटौती का लक्ष्य रखा था, लेकिन उन्हें अपेक्षित सफलता नहीं मिली और कई बार प्रशासन के अन्य सदस्यों से मतभेद भी हुए। ‘व्हाइट हाउस’ (अमेरिका के राष्ट्रपति के आधिकारिक आवास एवं कार्यालय) के एक अधिकारी ने नाम नहीं बताने की शर्त पर मस्क के इस्तीफा देने की पुष्टि की।

मस्क ने अपने निर्णय की घोषणा ‘सीबीएस’ द्वारा उनके साथ एक साक्षात्कार के अंश जारी किए जाने के एक दिन बाद की, जिसमें उन्होंने ट्रंप के विधायी एजेंडे की आलोचना करते हुए कहा था कि वह राष्ट्रपति के इस विधेयक से ‘‘निराश’’ हैं। मस्क ने इस विधेयक को एक ‘‘अत्यधिक खर्चीला’’ बताया था, जो संघीय घाटे को बढ़ाता है और उनके विभाग के ‘‘काम को कमजोर करता है’’। 

टॅग्स :अमेरिकाडोनाल्ड ट्रंपएलन मस्क
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्वकौन कहता है कि अकेला चना भाड़ नहीं फोड़ता!

विश्व अधिक खबरें

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्वNASA Artemis II: पृथ्वी पीछे छूटी, लक्ष्य सामने! मानव इतिहास में पहली बार आर्टेमिस II 'वहां' जाने की तैयारी, जहां कोई नहीं पहुंचा

विश्वक्या खत्म होने वाला है ईरान युद्ध? ट्रंप ने राष्ट्र के नाम संबोधन में कहा- "हमने वो पा लिया जिसके लिए लड़ रहे..."

विश्वक्यों व्हाइट हाउस के नीचे नया बंकर बनवा रहे हैं डोनाल्ड ट्रम्प?, जो बाहर रहेंगे उनका क्या?

विश्व35 देशों को एक साथ लाएंगे, होर्मुज जलडमरूमध्य पर करेंगे बातचीत?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर ने दिया झटका