लाइव न्यूज़ :

इज़राइल में नौ सितंबर को चुनाव, भारत यात्रा रद्द की प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू

By भाषा | Updated: September 3, 2019 17:50 IST

प्रधानमंत्री कार्यालय ने एक बयान जारी करके बताया कि दोनों नेताओं ने फोन पर बात की और वे इस बात पर सहमत हुए कि कार्यक्रम की व्यस्तता के कारण प्रधानमंत्री की यात्रा 17 सितंबर में होने वाले चुनाव के बाद होगी। इस साल यह दूसरा मौका है जब इज़राइल के नेता ने भारत की अपनी निर्धारित यात्रा रद्द की है।

Open in App
ठळक मुद्देवह अप्रैल में हुए चुनाव से पहले भी भारत की अपनी यात्रा को रद्द कर चुके हैं। इज़राइल के सांसदों ने मई में 21वीं संसद को भंग करने के प्रस्ताव को 45 के मुकाबले 74 मतों से पारित कर दिया था।

इज़राइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने मंगलवार को देश में मध्यावधि चुनाव का हवाला देकर नौ सितंबर की भारत की अपनी निर्धारित यात्रा रद्द कर दी।

वह एक दिन की यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात करने वाले थे। प्रधानमंत्री कार्यालय ने एक बयान जारी करके बताया कि दोनों नेताओं ने फोन पर बात की और वे इस बात पर सहमत हुए कि कार्यक्रम की व्यस्तता के कारण प्रधानमंत्री की यात्रा 17 सितंबर में होने वाले चुनाव के बाद होगी। इस साल यह दूसरा मौका है जब इज़राइल के नेता ने भारत की अपनी निर्धारित यात्रा रद्द की है।

वह अप्रैल में हुए चुनाव से पहले भी भारत की अपनी यात्रा को रद्द कर चुके हैं। दरअसल, नेतन्याहू की भारत की यात्रा को इज़राइल में इस नज़रिये से देखा जा रहा था कि वह 17 सितंबर को होने वाले चुनाव से पहले दुनिया भर में अपनी स्वीकार्यता दिखाने की कोशिश कर रहे हैं और इससे अपने प्रचार को गति देने का प्रयास कर रहे हैं।

जुलाई में, नेतन्याहू की लिकुद पार्टी ने मतदाताओं को रिझाने के लिए भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप व रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ अपनी तस्वीर वाले बैनर लगाए थे। नेतन्याहू का प्रचार विश्व के नेताओं के साथ उनके करीबी तालमेल को प्रदर्शित करने की कोशिश है।

प्रचार अभियान में यह दिखाने की कोशिश की जा रही है कि नेतन्याहू को इज़राइल की राजनीति में एक ऐसे नेता के तौर पर पेश किया जाए, जिसका कोई जोड़ न हो, जो देश की सुरक्षा के लिए अहम है। देश में नौ अप्रैल को हुए चुनाव में किसी भी दल को बहुमत नहीं मिला था और नेतन्याहू गठबंधन सरकार बनाने में विफल रहे थे।

इसके बाद इज़राइल के सांसदों ने मई में 21वीं संसद को भंग करने के प्रस्ताव को 45 के मुकाबले 74 मतों से पारित कर दिया था। नेतन्याहू ने जनवरी 2018 में भारत की यात्रा की थी जबकि प्रधानमंत्री मोदी 2017 में तेल अवीव गए थे। वह यहूदी देश जाने वाले पहले भारतीय प्रधानमंत्री थे। दोनों नेताओ के बीच करीबी तालमेल इज़राइली प्रेस में चर्चा का विषय रहता है। 

टॅग्स :इजराइलइंडियानरेंद्र मोदीबेंजामिन नेतन्याहू
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्व अधिक खबरें

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वNASA Artemis II: पृथ्वी पीछे छूटी, लक्ष्य सामने! मानव इतिहास में पहली बार आर्टेमिस II 'वहां' जाने की तैयारी, जहां कोई नहीं पहुंचा

विश्वकौन कहता है कि अकेला चना भाड़ नहीं फोड़ता!

विश्वक्या खत्म होने वाला है ईरान युद्ध? ट्रंप ने राष्ट्र के नाम संबोधन में कहा- "हमने वो पा लिया जिसके लिए लड़ रहे..."