मिस्र ने स्वेज नहर में फंसे विशाल जहाज को निकालने के प्रयास किए तेज

By भाषा | Published: March 26, 2021 02:26 PM2021-03-26T14:26:29+5:302021-03-26T14:26:29+5:30

Egypt intensifies efforts to evacuate huge ship stranded in Suez Canal | मिस्र ने स्वेज नहर में फंसे विशाल जहाज को निकालने के प्रयास किए तेज

मिस्र ने स्वेज नहर में फंसे विशाल जहाज को निकालने के प्रयास किए तेज

इस्माइलिया (मिस्र), 26 मार्च (एपी) मिस्र की स्वेज नहर में एक विशालकाय मालवाहक जहाज शुक्रवार को भी फंसा हुआ है। बहरहाल अधिकारियों ने वैश्विक परिवहन के लिए अहम इस जलमार्ग में फंसे जहाज को निकालने और यातायात को फिर से खोलने के प्रयास तेज कर दिए हैं।

एशिया और यूरोप के बीच माल लेकर जाने वाला, पनामा के ध्वज वाला जहाज मंगलवार को इस नहर में फंस गया था।

जापानी कंपनी के मालिकाना हक वाले इस जहाज के फंसने से नहर में यातायात जाम हो गया जिससे दर्जनों छोटे जहाज भूमध्य और लाल सागरों में फंस गए।

स्वेज नहर प्राधिकरण ने इस विशाल जहाज को निकालने के लिए कई नौकाओं को काम में लगाया है।

शुक्रवार को सुबह तक जहाज उसी जगह फंसा हुआ है और उसे निकालने का काम चल रहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Egypt intensifies efforts to evacuate huge ship stranded in Suez Canal

विश्व से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे