लाइव न्यूज़ :

Egypt news: इस्लामी आतंकवादी हिशाम अश्मावी को फांसी, सेना पर बड़े हमलों का आरोप

By भाषा | Updated: March 4, 2020 18:03 IST

सेना के प्रवक्ता तमर अल रिफई ने कहा, “सभी जरूरी न्यायिक प्रक्रिया पूरी होने के बाद सेना की अदालत की तरफ से दिए गए फैसले के अनुरूप फांसी दी गई।” स्थानीय मीडिया द्वारा मिस्र का “सबसे वांछित व्यक्ति” करार दिया गया अश्मावी मिस्र के विशेष बलों का पूर्व में अधिकारी रहा है।

Open in App
ठळक मुद्देयह बल अलकायदा से संबद्ध संगठनों के खात्मे के लिए काम करता था। काहिरा की एक अदालत ने सोमवार को अश्मावी समेत 36 अन्य को मौत की सजा सुनाई थी।

काहिराः मिस्र ने विशेष बल के पूर्व अधिकारी से इस्लामी आतंकवादी बने हिशाम अश्मावी को बुधवार को फांसी दे दी। सेना ने बताया कि कई बड़े हमलों में संलिप्तता को लेकर अश्मावी को फांसी दी गई।

सेना के प्रवक्ता तमर अल रिफई ने कहा, “सभी जरूरी न्यायिक प्रक्रिया पूरी होने के बाद सेना की अदालत की तरफ से दिए गए फैसले के अनुरूप फांसी दी गई।” स्थानीय मीडिया द्वारा मिस्र का “सबसे वांछित व्यक्ति” करार दिया गया अश्मावी मिस्र के विशेष बलों का पूर्व में अधिकारी रहा है। यह बल अलकायदा से संबद्ध संगठनों के खात्मे के लिए काम करता था।

काहिरा की एक अदालत ने सोमवार को अश्मावी समेत 36 अन्य को मौत की सजा सुनाई थी। यह सजा पुलिस अधिकारियों की हत्या करने और कई सुरक्षा प्रतिष्ठानों को उड़ाने जैसे 54 अपराधों को लेकर सुनाई गई। अश्मावी को सेना की एक अदालत ने 2014 में सीमा चौकी पर किए गए हमले में 22 सैनिकों की जान लेने और 2013 में पूर्व गृह मंत्री की हत्या की कोशिश समेत 14 अपराधों में उसकी भूमिका के लिए पिछले साल नवंबर में दोषी ठहराया था।

उसे अशांत सिनई क्षेत्र में अनसर बेत अल मकदिस इस्लामी चरमपंथी संगठन की अगुवाई करने का भी दोषी पाया गया था। उसके खिलाफ अन्य आरोपों में लीबिया की सीमा में घुसपैठ करने और अल कायदा जैसे आतंकवादी संगठन अल मुराबितोन का गठन करना भी शामिल था। अक्टूबर 2018 में, खलीफा हफ्तार के नेतृत्व में लीबिया की नेशनल आर्मी ने देरना शहर में अश्मावी को पकड़ लिया था। उसे मई में मिस्र प्रत्यर्पित कर दिया गया था। 

टॅग्स :इजिप्टसंयुक्त राष्ट्रअमेरिकाआतंकवादी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा