लाइव न्यूज़ :

ढाका में उच्चायुक्त होंगे दुरईस्वामी, टंडन अफगानिस्तान में भारत के राजदूत हो सकते हैं: सूत्र

By भाषा | Updated: July 14, 2020 04:20 IST

1992 बैच के आईएफएस अधिकारी दुरईस्वामी फिलहाल अतिरिक्त सचिव के तौर पर तैनात है, वह बांग्लादेश और म्यांमार के साथ-साथ अंतरराष्ट्रीय सम्मेलनों और वैश्विक संगठनों की जिम्मेदारी संभालते हैं।

Open in App
ठळक मुद्देभारत सरकार विक्रम दुरईस्वामी को बांग्लादेश में भारत का नया च्चायुक्त नियुक्त करने जा रही अनुभवी राजनयिक रुद्रेंद्र टंडन के अफगानिस्तान में भारत के अगले राजदूत बनने की संभावना है।

नयी दिल्ली: राजनयिकों की नियुक्ति में बदलाव के तहत भारत सरकार विक्रम दुरईस्वामी को बांग्लादेश में भारत का नया च्चायुक्त नियुक्त करने जा रही है, वहीं अनुभवी राजनयिक रुद्रेंद्र टंडन के अफगानिस्तान में भारत के अगले राजदूत बनने की संभावना है। सूत्रों ने यह जानकारी दी। दुरईस्वामी 1992 बैच के भारतीय विदेश सेवा के अधिकारी हैं और वर्तमान में विदेश मंत्रालय में तैनात हैं। वह ढाका में रीवा गांगुली दास की जगह लेंगे। अफगानिस्तान में टंडन की नियुक्ति ऐसे समय में हो रही है जब संघर्ष से बर्बाद हो चुके देश में शांति और विकास के कार्य प्रगति पर हैं और उसमें भारत की अहम भूमिका है।

1992 बैच के आईएफएस अधिकारी दुरईस्वामी फिलहाल अतिरिक्त सचिव के तौर पर तैनात है, वह बांग्लादेश और म्यांमार के साथ-साथ अंतरराष्ट्रीय सम्मेलनों और वैश्विक संगठनों की जिम्मेदारी संभालते हैं। इससे पहले वह भारत-प्रशांत मामले देख रहे थे। दुरईस्वामी, जिन्हें विदेश मंत्री एसजयशंकर का पसंदीदा माना जाता है, 2018 तक दक्षिण कोरिया में भारत के राजदूत रह चुके हैं।

वह 2012 से 2014 तक विदेश मंत्रालय में अमेरिकी प्रभाग के संयुक्त सचिव पद पर भी रहे, उस दौरान ही अमेरिका में भारतीय राजदूत के तौर पर जयशंकर का कार्यकाल चल रहा था। धाराप्रवाह मंदारिन, फ्रेंच और उर्दू बोल लेने वाले दुरईस्वामी ताशकंद में भी भारत के राजदूत रह चुके हैं। 

Open in App

संबंधित खबरें

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपवन खेड़ा और गौरव गोगोई ने दो प्रेस कॉन्फ्रेंस कीं, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात रखते हैं तो IPC की धारा 420 और 468 लगती है?

क्रिकेटगांगुली और रोहित क्लब में शामिल होंगे गायकवाड़, केवल 1 मैच दूर?, आईपीएल में भारतीय कप्तानों द्वारा लगातार हारे गए मैच?

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला