लाइव न्यूज़ :

झूठी खबरों के चलते फिलीपीन के टीकाकरण स्थलों पर उमड़ा लोगों का हुजूम

By भाषा | Updated: August 6, 2021 11:40 IST

Open in App

मनीला, छह अगस्त (एपी) फिलीपीन की राजधानी में हजारों लोगों ने झूठी खबरें फैलने के बाद शारीरिक दूरी संबंधी प्रतिबंधों को धता बताते हुए कोरोना वायरस टीकाकरण केंद्रों पर जबर्दस्त भीड़ लगा दी। दरअसल, इन खबरों में कहा गया था कि जिन लोगों को टीका नहीं लगा होगा उन्हें नकदी सहायता नहीं दी जाएगी या शुक्रवार से शुरू हुए दो हफ्ते के लॉकडाउन के दौरान घर से नहीं निकलने दिया जाएगा।

अधिकारियों ने महानगर मनीला को 20 अगस्त तक लॉकडाउन के तहत रखा है जहां अधिकारियों का कहना है कि कोविड-19 के नये मामलों में वृद्धि अत्यधिक संक्रामक डेल्टा स्वरूप के कारण हो सकती है और अस्पतालों पर दबाव बढ़ने का जोखिम पैदा हो गया है। पास के लागुना प्रांत सहित तीन अन्य क्षेत्रों में भी 15 अगस्त तक लॉकडाउन लगाया गया है।

आवश्यक कारोबारों के लिए अधिकृत कर्मचारियों और चिकित्सीय आपातकालीन स्थिति वाले निवासियों को या खाद्य सामग्रियों की खरीद के लिए ही बाहर निकलने की अनुमति होगी। राजधानी क्षेत्र में रात आठ बजे से शुरू कर आठ घंटे का कर्फ्यू लगा दिया गया और शहर की सीमाओं में पुलिस चौकियां स्थापित कर दी गईं।

लॉकडाउन से पहले, सोशल मीडिया पर गलत खबरें फैल गई थी कि जिन लोगों को टीका नहीं लगा है उन निवासियों को घरों से काम पर निकलने के लिए या तो रोक दिया जाएगा या 1,000 पेसोस (20 डॉलर) की मदद नहीं दी जाएगी। इससे मनीला, लास पिनास और एंटीपोलो शहरों में टीकाकरण केंद्रों पर बड़ी भीड़ उमड़ गई जबकि इसके लिए पहले पंजीकरण भी नहीं कराया गया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 08 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठVaisakhi 2026: बैसाखी के दिन का महत्व बताते 5 रोचक तथ्य, सिर्फ फसलों का त्योहार नहीं बल्कि इतिहास है खास; जानें

पूजा पाठRashifal 08 April 2026: आज धन संचय करने में सफल होंगे तुला राशि के लोग, जानें अपनी राशि का फल

विश्वजो खुद को नायक कहता है, खलनायक से भी अधिक भयावह लगता है!

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

विश्व अधिक खबरें

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते