लाइव न्यूज़ :

कोरोना वायरस ने फीका कर दिया ईद का रंग, गले न मिलकर मोबाइल पर भेजा संदेश, दुनिया भर में रौनक गायब

By भाषा | Updated: May 25, 2020 18:33 IST

कोरोना वायरस ने बांग्लादेश में ईद का जश्न फीका-फीका कर दिया है। दोनों पड़ोसी मुसलमान देशों में ईद के मौके पर भी लोगों को अपने-अपने घरों में बंद रहना पड़ा। जो लोग महीने भर के रोजे के बाद ईद की खुशियां बांटने निकल पड़ते थे, वे सभी कोरोना वायरस संक्रमण फैलने के डर से इस बार चुपचाप अपनी-अपनी चाहरदीवारी में ईद मनाते नजर आए।

Open in App
ठळक मुद्देकोरोना वायरस महामारी ने पाकिस्तान और बांग्लादेश में ईद का जश्न फीका-फीका कर दिया है।दोनों पड़ोसी मुसलमान देशों में ईद के मौके पर भी लोगों को अपने-अपने घरों में बंद रहना पड़ा।

इस्लामाबाद: कोरोना वायरस महामारी, लॉकडाउन और उसकी पाबंदियां, कहीं आने-जाने पर रोक और एक-दूसरे से दो गज की दूरी बनाए रखने की बाध्यता ने पाकिस्तान और बांग्लादेश में ईद का जश्न फीका-फीका कर दिया है। दोनों पड़ोसी मुसलमान देशों में ईद के मौके पर भी लोगों को अपने-अपने घरों में बंद रहना पड़ा। जो लोग महीने भर के रोजे के बाद ईद की खुशियां बांटने निकल पड़ते थे, वे सभी कोरोना वायरस संक्रमण फैलने के डर से इस बार चुपचाप अपनी-अपनी चाहरदीवारी में ईद मनाते नजर आए।

पाकिस्तान में सरकार ने ईद की नमाज के दौरान अनिवार्य रूप से दो गज की दूरी बनाए रखने का निर्देश देने के साथ-साथ रिश्तेदारों से मिलने नहीं जाने और दावतें नहीं देने की सलाह दी है। रेलवे बंद होने के कारण घर से दूर रह रहे लोग सबसे महत्वपूर्ण और बड़े त्योहार पर अपने घर नहीं जा सके। दो गज की दूरी और अन्य एहतियातों का कड़ाई से पालन करते हुए मानक संचालन प्रक्रिया के तहत मस्जिदों, ईदगाह और अन्य खुली जगहों पर सभी बड़े शहरों और कस्बों मे ईद की नमाज अदा की गयी। लेकिन, कुछ जगहों पर ऐसे भी नजरे देखने को मिले जहां लोगों ने सभी नियमों की अनदेखी की और ईद मनाने बाजारों में निकल पड़े।

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के स्वास्थ्य क्षेत्र के विशेष सहायक जफर मिर्जा ने शुक्रवार को कहा था कि यदि एहतियात नहीं बरती गयी तो यह जानलेवा संक्रमण तेजी से बढ़ेगा। सरकार ने कोविड-19 के लगातार नए मामले आने के बावजूद देशभर में लागू लॉकडाउन को इस महीने की शुरुआत में समाप्त कर दिया। पाकिस्तान में पिछले 24 घंटे में कोविड-19 के 1,748 नए मामले आने के साथ ही सोमवार तक देश में संक्रमित हुए लोगों की संख्या बढ़कर 56,349 पहुंच गई। वहीं, देश में अभी तक संक्रमण से 1,167 लोग की मौत हुई है। ग्राफ से पता चलता है कि देश में कोविड-19 मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है, और प्रशासन को चिंता है कि ईद के दौरान ढील दिए जाने से संक्रमित लोगों की संख्या और बढ़ेगी।

लेकिन प्रधानमंत्री इमरान खान ने आर्थिक कारणों का हवाला देते हुए लॉकडाउन समाप्त कर दिया। हालांकि उन्होंने लोगों से अनुरोध किया था कि वे परंपरागत तरीके से ईद ना मनाकर अपने-अपने घरों में ही इस त्योहार को मनाएं। बांग्लादेश में भी लाखों की संख्या में लोगों ने तमाम पाबंदियों के साथ ईद की नमाज अदा की।

बीडीन्यूज डॉट कॉम की खबर के मुताबिक, हजारों की संख्या मे लोगों ने तमाम पाबंदियों का पालन करते हुए ढाका स्थित बैतूल मुकर्रम राष्ट्रीय मस्जिद में नमाज अदा की। खबर के अनुसार, सरकार की ओर से जारी सलाह के विपरीत कई बच्चों और वरिष्ठ नागरिकों ने भी मस्जिद में ईद की नमाज पढ़ी। 

 

टॅग्स :ईदपाकिस्तानकोरोना वायरसकोरोना वायरस हॉटस्‍पॉट्सकोरोना वायरस इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

विश्वपाकिस्तान में जैश-ए-मोहम्मद प्रमुख मसूद अजहर के भाई की मौत, मृत्यु के कारणों पर सस्पेंस बरकरार

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल