लाइव न्यूज़ :

भारतीय दवा कंपनियों पर अमेरिका में मुकद्दमा दायर, साठगांठ का आरोप, कंपनियों का आरोपों से इनकार

By भाषा | Updated: May 15, 2019 05:38 IST

घरेलू औषधि कंपनियां उन 21 जेनेरिक दवा कंपनियों तथा 15 अन्य व्यक्तिगत प्रतिवादियों में शामिल हैं जिनके खिलाफ अमेरिका के 49 राज्यों के एटार्नी जनरल, कॉमनवेल्थ आफ प्यूर्टो रिको तथा डिस्ट्रिक्ट आफ कोलंबिया ने 116 जेनेरिक दवाओं के संदर्भ में डिस्ट्रिक्ट आफ कनेक्टिकट के लिये अमेरिकी जिला अदालत में शिकायत दर्ज करायी है।

Open in App

डॉ. रेड्डीज, वॉकहार्ट, अरबिंदो तथा ग्लेनमार्क जैसी बड़ी दवा कंपनियों ने अमेरिका में दाम तय करने में साठगांठ के आरोपों से मंगलवार को इनकार किया। इन कंपनियों समेत कई अन्य दवा कंपनियों के खिलाफ अमेरिका में प्रतिस्पर्धा रोधी गतिविधियों में शामिल होने को लेकर मुकदमा दायर किया गया है।ये सभी घरेलू औषधि कंपनियां उन 21 जेनेरिक दवा कंपनियों तथा 15 अन्य व्यक्तिगत प्रतिवादियों में शामिल हैं जिनके खिलाफ अमेरिका के 49 राज्यों के एटार्नी जनरल, कॉमनवेल्थ आफ प्यूर्टो रिको तथा डिस्ट्रिक्ट आफ कोलंबिया ने 116 जेनेरिक दवाओं के संदर्भ में डिस्ट्रिक्ट आफ कनेक्टिकट के लिये अमेरिकी जिला अदालत में शिकायत दर्ज करायी है।कंपनियों पर कीमत तय करने तथा ग्राहक बांटने को लेकर प्रतिस्पर्धा कानून का उल्लंघन करने का आरोप है। शेयर बाजारों को अलग-अलग दी गई सूचना में कंपनियों ने आरोप से इनकार किया और कहा कि वे मामले में मजबूती से अपना पक्ष रखेंगी।

डॉ. रेड्डीज ने कहा कि हम इन आरोपों का पुरजोर तरीके से विरोध करेंगे और कनेक्टिकट की जिला अदालत में अपना जवाब देने की प्रक्रिया में हैं। कंपनी के अनुसार उसकी अमेरिकी अनुषंगी इकाई के खिलाफ मुकदमा दायर होने का उसके परिचालन और एकीकृत परिणाम पर कोई खास प्रभाव पड़ने की आशंका नहीं है।सन फार्मा ने कहा कि उसकी अनुषंगी तारो फार्मास्युटिकलस यूएसए इंक का नाम दूसरे मुकदमे में है। जो आरोप लगाये गये हैं, उसका कोई आधार नहीं है और हमारी अनुषंगी इकाइयां मजबूती से अपना पक्ष रखेंगी। वॉकहार्ट ने भी कहा कि विभिन्न जेनेरिक दवाओं की कीमतों में वृद्धि को लेकर प्रतिस्पर्धा कानून के उल्लंघन को लेकर कार्रवाई की गयी है।कंपनी उपयुक्त मंच पर अपना पक्ष मजबूती से रखेगी। ग्लेनमार्क और अरबिंदो फार्मा ने कहा है कि वह मुकदमे की समीक्षा कर रही है और उम्मीद है कि निर्धारित समय में आरोपों के खंडन से जुड़े दस्तावेज संघीय अदालत में जमा करेंगी।

 

टॅग्स :अमेरिका
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

विश्व अधिक खबरें

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल