लाइव न्यूज़ :

'मैंने 8 युद्ध खत्म कराए, भारत-पाक भी जंग की ओर बढ़ रहे थे...', डोनाल्ड ट्रंप का एक ओर बयान

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 12, 2026 13:29 IST

Donald Trump statement on Pak-India Conflict:  उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति ट्रंप ने भारत और पाकिस्तान से जुड़े संघर्ष को रोककर कम से कम एक करोड़ लोगों की जान बचाई, अन्यथा युद्ध शुरू हो जाता।’’

Open in App

Donald Trump statement on Pak-India Conflict: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत और पाकिस्तान के बीच संघर्ष सुलझाने का दावा एक बार फिर दोहराते हुए कहा कि उन्होंने आठ युद्ध समाप्त कराए लेकिन फिर भी उन्हें नोबेल शांति पुरस्कार नहीं मिला। ट्रंप ने पिछले सप्ताह ‘द न्यूयॉर्क टाइम्स’ को दिए एक साक्षात्कार में कहा, ‘‘मैंने आठ युद्ध खत्म किए। अगर आप उन युद्धों को देखें, तो ये भी बेहद कठिन युद्ध थे जिन्हें समाप्त करना आसान नहीं था। और मैं आपको बताता हूं कि भारत और पाकिस्तान आपस में लड़ रहे थे।

जैसा कि आप जानते हैं कि वे आमने-सामने थे… लेकिन यह उन आठ युद्धों में से एक था। हमने आठ बड़े युद्ध समाप्त किए। कुछ तो 30 साल से भी अधिक समय से चल रहे थे।’’ उन्होंने यह भी दावा किया कि उनके अलावा किसी और ने आठ युद्ध समाप्त नहीं किए । उन्होंने 2009 में पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा को नोबेल शांति पुरस्कार मिलने की फिर आलोचना की।

ट्रंप ने कहा, ‘‘याद रखिए, मैंने आठ युद्ध समाप्त किए हैं। ऐसा किसी और ने कभी नहीं किया। मैंने आठ युद्ध खत्म किए और मुझे नोबेल शांति पुरस्कार नहीं मिला। यह वाकई हैरान करने वाला है। ओबामा को मिल गया। वह कुछ ही हफ्तों के लिए वहां थे और उन्हें पुरस्कार मिल गया। उन्हें खुद भी नहीं पता था कि उन्हें यह क्यों मिला। उनसे पूछा गया कि उन्हें यह क्यों दिया गया, तो वह जवाब नहीं दे सके।’’

ट्रंप भारत और पाकिस्तान के बीच संघर्ष रोकने का दावा अब तक लगभग 80 बार कर चुके हैं। उन्होंने पिछले साल 10 मई को सोशल मीडिया पर यह घोषणा की थी कि वाशिंगटन की मध्यस्थता में ‘‘देर रात तक’’ हुई बातचीत के बाद भारत और पाकिस्तान ‘‘पूर्ण और तत्काल’’ संघर्षविराम पर सहमत हुए। भारत ने लगातार किसी भी तीसरे पक्ष की मध्यस्थता से इनकार किया है।

शुक्रवार को अमेरिकी राष्ट्रपति के आधिकारिक आवास एवं कार्यालय व्हाइट हाउस में वेनेजुएला के तेल भंडारों को लेकर तेल और गैस कंपनियों के अधिकारियों के साथ बैठक के दौरान ट्रंप ने कहा, ‘‘देखिए, चाहे लोगों को ट्रंप पसंद हों या न हों, मैंने आठ बड़े युद्ध सुलझाए। कुछ 36 साल, 32 साल, 31 साल, 28 साल और 25 साल से चल रहे थे। कुछ तो बस शुरू ही होने वाले थे जैसे भारत और पाकिस्तान, जहां पहले ही आठ जेट विमान मार गिराए जा चुके थे और मैंने बिना परमाणु हथियारों के बहुत तेजी से इसे खत्म करा दिया।’’

ट्रंप ने यह भी कहा कि पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने उन्हें दोनों परमाणु सशस्त्र पड़ोसी देशों के बीच संघर्ष रोककर लाखों जानें बचाने का श्रेय दिया है। शरीफ पिछले साल व्हाइट हाउस आए थे। अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा, ‘‘पाकिस्तानी नेता ने एक सार्वजनिक बयान दिया था। उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति ट्रंप ने भारत और पाकिस्तान से जुड़े संघर्ष को रोककर कम से कम एक करोड़ लोगों की जान बचाई, अन्यथा युद्ध शुरू हो जाता।’’

इससे पहले, बृहस्पतिवार को ‘फॉक्स न्यूज’ को दिए एक साक्षात्कार में ट्रंप ने कहा था कि उन्होंने भारत और पाकिस्तान के बीच युद्ध रोका। इस दौरान उन्होंने फिर दावा किया कि दोनों देशों के बीच संघर्ष में आठ विमान मार गिराए गए थे। उन्होंने कहा कि हर युद्ध रोकने के लिए नोबेल पुरस्कार मिलना चाहिए। 

टॅग्स :डोनाल्ड ट्रंपइनडो पाकभारतमोदी सरकार
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वIran Protests: अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप का दावा, ईरान बातचीत के लिए राजी है

विश्वट्रंप का दावा, धमकी के बाद बातचीत के लिए तैयार ईरान, प्रदर्शन में मरने वालों की संख्या 544 हुई

विश्वडोनाल्ड ट्रंप ने खुद को बताया वेनेजुएला का कार्यवाहक राष्ट्रपति, ट्रुथ सोशल पर फोटो वायरल

भारतआकांक्षा, आत्मविश्वास और एक युवा राष्ट्र का युवा स्वप्न

भारतEPFO Profile Updates: नाम से लेकर नेशनलिटी तक..., सारे बदलाव आसानी से होंगे पूरे, जानें प्रोसेस

विश्व अधिक खबरें

विश्वक्या ताइवान को हड़प जाएगा चीन ?

विश्वIran Protests: ईरान में अमेरिका के हस्तक्षेप की संभावना, ट्रंप की चेतावनी के बाद इजरायल में हाई अलर्ट

विश्वOperation Hawkeye Strike: अमेरिका ने सीरिया में ISIS के ठिकानों को बनाया निशाना, ऑपरेशन हॉकआई के तहत दिया करारा जवाब

विश्वक्या वेनेजुएला के नेता मचाडो के हाथों ट्रंप को मिले शांति पुरस्कार? नोबेल इंस्टिट्यूट ने कही ये बात

विश्वIran Protest: ईरान में सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शनों में हिंसा जारी, अब तक 116 लोगों की मौत