लाइव न्यूज़ :

WHO से अमेरिका ने तोड़े सभी संबंध, डोनाल्ड ट्रंप ने किया बड़ा ऐलान, चीन के बारे में कही ये बात

By विनीत कुमार | Updated: May 30, 2020 08:41 IST

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने WHO से सभी संबंध तोड़ने की घोषणा कर दी है। अमेरिका ने इससे पहले पिछले महीने विश्व स्वास्थ्य संगठन को दिए जाने वाले मदद को भी रोकने का ऐलान किया था।

Open in App
ठळक मुद्देडोनाल्ड ट्रंप ने किया ऐलान- WHO से अलग हो जाएगा अमेरिकाअमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा- चीन WHO को केवल 4 करोड़ डॉलर देता है, फिर भी उसका ज्यादा नियंत्रण

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) से सभी संबंध तोड़ने का ऐलान किया। ट्रंप ने साथ ही कहा कि WHO चीन से बहुत ज्यादा प्रभावित है। अमरिकी राष्ट्रपति ने शुक्रवार को मीडिया से बात करते हुए ये भी कहा कि बीजिंग हॉन्ग कॉन्ग की आजादी को छीन रहा है और दुनिया भर में फैले कोरोना वायरस के लिए जिम्मेदार है।

ट्रंप ने व्हाइट हाउस में पत्रकारों से बात करते हुए कहा, 'वुहान वायरस को जिस तरह चीन ने छिपाने की कोशिश की उससे ये दुनिया भर में फैल गया और वैश्विक महामारी बन गया है। इससे 1 लाख से ज्यादा अमेरिकी लोगों की मौत हो चुकी है। साथ ही कई और लाखों लोगों की मौत हुई है। चीनी अधिकारियों ने इस संबंध में WHO को बताने की जिम्मेदारी का पालन नहीं किया। उन्होंने अमेरिका के साथ ऐसा किया, जैसा आज तक किसी ने किया था।'

WHO से नाता तोड़ने का ऐलान करते हुए ट्रंप ने कहा, 'साल में सिर्फ 40 मिलियन डॉलर (4 करोड़ डॉलर) की मदद देने के बावजूद चीन का WHO पर नियंत्रण है। वहीं, अमेरिका साल में 45 करोड़ डॉलर की मदद दे रहा था। वे चूकी जरूरी सुधार करने में नाकाम रहे हैं, इसलिए हम WHO से अपना नाता खत्म करने जा रहे हैं।' 

ट्रंप ने साथ ही कहा कि वह WHO को दिए जाने वाले फंड को अब पब्लिक हेल्थ की दिशा में काम करने वाले किसी और संगठन को देंगे। 

अमेरिकी राष्ट्रपति ने इससे पहले पिछले महीने WHO को अमेरिका की ओर से मिलने वाली राशि रोकने का ऐलान किया था। ट्रंप ने आरोप लगाया था चीन की 'गलत सूचना' को WHO ने और बढ़ावा दिया। हालांकि WHO इन आरोपों से इनकार करता रहा है। वहीं चीन भी कहता रहा है कि वह कोरोना के मामलों को लेकर पारदर्शी रहा है।

टॅग्स :डोनाल्ड ट्रम्पकोरोना वायरसवर्ल्ड हेल्थ आर्गेनाइजेशनचीन
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्वकौन कहता है कि अकेला चना भाड़ नहीं फोड़ता!

विश्व अधिक खबरें

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्वNASA Artemis II: पृथ्वी पीछे छूटी, लक्ष्य सामने! मानव इतिहास में पहली बार आर्टेमिस II 'वहां' जाने की तैयारी, जहां कोई नहीं पहुंचा

विश्वक्या खत्म होने वाला है ईरान युद्ध? ट्रंप ने राष्ट्र के नाम संबोधन में कहा- "हमने वो पा लिया जिसके लिए लड़ रहे..."