लाइव न्यूज़ :

महाभियोग सुनवाई पर भड़के डोनाल्ड ट्रम्प, कहा- अमेरिकी इतिहास में ऐसे दोहरे मापदंड कभी नहीं देखे

By भाषा | Updated: November 16, 2019 10:07 IST

ट्रम्प ने राष्ट्रपति पद के चुनाव में जीत मिलने से बाद यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की के साथ उनकी फोन पर पहली बार हुई बातचीत की जानकारी सुनवाई से पहले जारी की। उन्होंने कहा कि यह दर्शाता है कि उन्होंने कुछ गलत नहीं किया है।

Open in App
ठळक मुद्देउन्होंने व्हाइट हाउस में मीडिया से कहा, ‘‘हमारे देश के इतिहास में ऐसा अपमान कभी नहीं हुआ, जो अब हो रहा है। ट्रम्प ने कहा, ‘‘मैंने आज देखा कि बहुत प्रतिभाशाली कुछ लोग (रिपब्लिकन) सवाल पूछना चाहते थे, लेकिन उन्हें अनुमति नहीं दी गई।’’

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने अपने खिलाफ चल रही महाभियोग की कार्यवाही के बारे में कहा कि उन्होंने अमेरिकी इतिहास में ‘‘ऐसा दोहरा मापदंड’’ पहले कभी नहीं देखा। ट्रम्प के खिलाफ सार्वजनिक सुनवाई के दूसरे दिन यूक्रेन में अमेरिका की पूर्व राजदूत मैरी योवानोविच ने डेमोक्रेट के नियंत्रण वाली संसदीय समिति के समक्ष गवाही दी। ‘हाउस परमानेंट सेलेक्ट कमेटी ऑन इंटेलिजेंस’ के डेमोक्रेटिक सांसदों द्वारा यूक्रेनियों के साथ ट्रम्प की बातचीत के बारे में योवानोविच से सवाल-जवाब किए जाने के मद्देनजर ट्रम्प ने ट्वीट किया, ‘‘हमारे देश के इतिहास में इस प्रकार का दोहरा मापदंड कभी नहीं देखा?’’

ट्रम्प ने राष्ट्रपति पद के चुनाव में जीत मिलने से बाद यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की के साथ उनकी फोन पर पहली बार हुई बातचीत की जानकारी सुनवाई से पहले जारी की। उन्होंने कहा कि यह दर्शाता है कि उन्होंने कुछ गलत नहीं किया है। ट्रम्प ने उनके खिलाफ प्रतिनिधि सभा द्वारा शुरू की गई महाभियोग की कार्यवाही में डेमोक्रेटिक पार्टी पर रिपब्लिकन को नियत प्रक्रिया में भाग नहीं लेने देने का आरोप लगाया।

उन्होंने व्हाइट हाउस में मीडिया से कहा, ‘‘हमारे देश के इतिहास में ऐसा अपमान कभी नहीं हुआ, जो अब हो रहा है। मुझे अपनी बात रखने का अधिकार है। मुझे भी अन्य लोगों की तरह अपनी बात कहने का अधिकार है लेकिन उन्होंने (डेमोक्रेट्स ने) रिपब्लिकन का (प्रश्न करने का) अधिकार छीन लिया है।’’ ट्रम्प ने कहा, ‘‘मैंने आज देखा कि बहुत प्रतिभाशाली कुछ लोग (रिपब्लिकन) सवाल पूछना चाहते थे, लेकिन उन्हें अनुमति नहीं दी गई।’’

इस बीच, व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव स्टेफनी ग्रिशम ने दूसरे दिन की सुनवाई के बाद कहा कि संसदीय समिति के समक्ष महाभियोग की सुनवाई में ट्रम्प के खिलाफ ‘‘कोई सबूत’’ नहीं मिला और योवानोविच ने गवाही दी कि उन्हें राष्ट्रपति की संलिप्तता वाली किसी आपराधिक गतिविधि की जानकारी नहीं है। महाभियोग के तहत इस बात की जांच की जा रही है कि क्या ट्रंप ने अपने निजी एवं राजनीतिक हित के लिए पद का दुरुपयोग किया?

टॅग्स :डोनाल्ड ट्रंपअमेरिका
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

विश्व अधिक खबरें

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल