लाइव न्यूज़ :

महारानी एलिजाबेथ द्वितीय को दिए उपहार को नहीं पहचान पाए डोनाल्ड ट्रंप, पत्नी मेलानिया ने शर्मिंदगी से बचाया

By भाषा | Updated: June 4, 2019 17:46 IST

तीन दिन के राजकीय दौरे पर यहां आए ट्रंप को घोड़े की वह प्रतिमा दिखाई गई जो उन्होंने महारानी एलिजाबेथ द्वितीय को जुलाई 2018 में मुलाकात के दौरान उपहार में दी थी। यह प्रतिमा दिखाकर उनसे पूछा गया कि क्या वह इसे पहचान पा रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्दे‘इंडिपेंडेंट’ अखबार की खबर के अनुसार, असमंजस में फंसे ट्रंप ने जवाब दिया ‘‘नहीं’’।अमेरिका की प्रथम महिला मेलानिया ने तुरंत उनका बचाव करते हुए कहा, ‘‘मुझे लगता है कि हमने महारानी को इसे दिया था।’’

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को उनकी पत्नी मेलानिया ने तब शर्मिंदगीपूर्ण स्थिति से बचा लिया जब वह बकिंघम पैलेस में उस प्रतिमा को पहचान नहीं पाए, जिसे असल में उन्होंने ही पिछले साल महारानी को उपहार में दिया था।

मीडिया में आई एक खबर में यह जानकारी दी गई। तीन दिन के राजकीय दौरे पर यहां आए ट्रंप को घोड़े की वह प्रतिमा दिखाई गई जो उन्होंने महारानी एलिजाबेथ द्वितीय को जुलाई 2018 में मुलाकात के दौरान उपहार में दी थी। यह प्रतिमा दिखाकर उनसे पूछा गया कि क्या वह इसे पहचान पा रहे हैं।

‘इंडिपेंडेंट’ अखबार की खबर के अनुसार, असमंजस में फंसे ट्रंप ने जवाब दिया ‘‘नहीं’’। हालांकि अमेरिका की प्रथम महिला मेलानिया ने तुरंत उनका बचाव करते हुए कहा, ‘‘मुझे लगता है कि हमने महारानी को इसे दिया था।’’ यह वाकया तब हुआ जब 93 साल की महारानी सोमवार को अमेरिकी सामानों की प्रदर्शनी में राष्ट्रपति और उनकी पत्नी के साथ गई थीं। 

टॅग्स :डोनाल्ड ट्रंपब्रिटेनअमेरिका
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्व अधिक खबरें

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्वNASA Artemis II: पृथ्वी पीछे छूटी, लक्ष्य सामने! मानव इतिहास में पहली बार आर्टेमिस II 'वहां' जाने की तैयारी, जहां कोई नहीं पहुंचा