लाइव न्यूज़ :

डोनाल्ड ट्रम्प ने पीएम मोदी को दी जन्मदिन की बधाई, कहा- वे एक ‘महान नेता और भरोसेमंद दोस्त’

By भाषा | Updated: September 18, 2020 09:35 IST

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को ट्वीट कर जन्मदिन की बधाई दी है। उन्होंने इस ट्वीट में ‘नमस्ते ट्रम्प’ कार्यक्रम की एक तस्वीर भी पीएम मोदी के साथ साझा की।

Open in App
ठळक मुद्देडोनाल्ड ट्रंप ने पीएम नरेंद्र मोदी को दी जन्मदिन की बधाई, ट्वीट की 'नमस्ते ट्रंप' कार्यक्रम की तस्वीरट्रंप ने साथ ही पीएम मोदी को एक महान नेता और विश्वसनीय मित्र भी बताया

वाशिंगटन: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को 70वें जन्मदिवस की शुभकामनाएं देते हुए उन्हें एक ‘‘महान नेता एवं विश्वसनीय मित्र’’ बताया। मोदी का जन्म 17 सितम्बर 1950 को हुआ था। बृहस्पतिवार को वह 70 वर्ष के हो गए।

ट्रम्प ने बृहस्पतिवार को ट्वीट किया, ‘‘मैं भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को 70वें जन्मदिवस की हार्दिक शुभकामनाएं देना चाहता हूं। एक महान नेता और विश्वसनीय मित्र को ढेर सारी शुभकामनाएं।’’ ट्रम्प ने मोदी के साथ अपनी और मेलानिया की ‘नमस्ते ट्रम्प’ कार्यक्रम के दौरान की एक तस्वीर भी साझा की। ‘यूएस इंडिया बिजनेस काउंसिल’ ने भी मोदी को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी।

उसने ट्वीट किया, मोदी को ‘‘70वें जन्मदिन की शुभकामनाएं।’’ इससे पहले, रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन, ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन और जर्मनी की चांसलर एंजेला मर्केल सहित अन्य विश्व नेताओं ने बृहस्पतिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को 70वें जन्मदिन पर बधाई दी थी। प्रधानमंत्री मोदी ने ट्विटर पर बधाई संदेशों के लिए आभार व्यक्त किया, साथ ही उन्होंने लोगों से कोरोना वायरस को मात देने के लिए एहतियाती कदम उठाने की अपील भी की।

उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘ कई लोगों ने मुझसे पूछा कि जन्मदिन पर मुझे क्या चाहिए, मुझे चाहिए कि.... मास्क पहनकर रखें और ठीक तरह से पहनें। सामाजिक दूरी के नियम का पालन करें, ‘दो गज की दूरी’ याद रहे। भीड़भाड़ वाले स्थानों पर जाने से बचें, अपनी रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाएं। आईये अपने गृह को स्वस्थ बनाएं।’’

टॅग्स :डोनाल्ड ट्रम्पनरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्वकौन कहता है कि अकेला चना भाड़ नहीं फोड़ता!

विश्व अधिक खबरें

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्वNASA Artemis II: पृथ्वी पीछे छूटी, लक्ष्य सामने! मानव इतिहास में पहली बार आर्टेमिस II 'वहां' जाने की तैयारी, जहां कोई नहीं पहुंचा

विश्वक्या खत्म होने वाला है ईरान युद्ध? ट्रंप ने राष्ट्र के नाम संबोधन में कहा- "हमने वो पा लिया जिसके लिए लड़ रहे..."