लाइव न्यूज़ :

काबुल हमले से बौखलाए ट्रंप ने स्थगित की तालिबान के साथ शांति वार्ता, 'सीक्रेट मीटिंग' भी रद्द

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 8, 2019 07:47 IST

पिछले दिनों राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा था कि अगर तालिबान के साथ शांति समझौता हो जाता है तो अफगानिस्तान में अमेरिकी सैनिकों की संख्या घटकर 8,600 हो जाएगी और उनकी स्थायी मौजूदगी बनी रहेगी। 

Open in App
ठळक मुद्देट्रंप ने लिखा, 'मैंने तुरंत मीटिंग रद्द कर दी और शांति वार्ता को स्थगित कर दिया है।'2001 को किए गए आतंकवादी हमले के बाद पहली बार अमेरिका ने अफगानिस्तान में सेना भेजी थी।

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शनिवार को तालिबान के साथ शांति वार्ता बंद करने की घोषणा की। उन्होंने यह फैसला काबुल धमाके के मद्देनजर लिया जिसमें एक अमेरिकी सैनिक समेत 12 लोगों की मौत हो गई थी। इस धमाके की जिम्मेदारी तालिबान ने ली थी।

ट्रंप ने ट्वीट कर कहा कि तालिबान के प्रमुख नेता और अफगानिस्तान के राष्ट्रपति रविवार को कैंप डेविड में उनसे अलग-अलग मीटिंग में मिलने वाले थे। जिसके लिए वे आज रात को ही अमेरिका पहुंचने वाले थे। ट्रंप ने लिखा, 'मैंने तुरंत मीटिंग रद्द कर दी और शांति वार्ता को स्थगित कर दिया है।'

पिछले दिनों राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा था कि अगर तालिबान के साथ शांति समझौता हो जाता है तो अफगानिस्तान में अमेरिकी सैनिकों की संख्या घटकर 8,600 हो जाएगी और उनकी स्थायी मौजूदगी बनी रहेगी। 

उन्होंने यह भी कहा कि अगर अफगानिस्तान से अमेरिका पर कोई हमला होता है तो ‘‘हम इतनी बड़ी सेना के साथ लौटेंगे जो पहले कभी नहीं देखी गई होगी।’’ लेकिन तालिबान के बड़े हमलों की वजह से डोनाल्ड ट्रंप चिढ़ गए हैं और उन्होंने शांति वार्ता स्थगित करने का फैसला किया है।

अल-कायदा द्वारा अमेरिकी सरजमीं पर 11 सितंबर 2001 को किए गए आतंकवादी हमले के बाद पहली बार अमेरिका ने अफगानिस्तान में सेना भेजी थी। अमेरिका अब अपनी सैन्य संलिप्तता को खत्म करना चाहता है और वह 2018 से तालिबान से बातचीत कर रहा है।

गौरतलब है कि पिछले गुरुवार को तालिबान के एक फिदायीन ने कार बम से विस्फोट कर दिया जिसमें अमेरिका और रोमानिया के एक-एक सैनिक की मौत हो गई और अफगानिस्तान के कम से कम 10 आम लोगों की जान चली गई थी। इस राजनयिक क्षेत्र में अमेरिकी दूतावास भी है।

समाचार एजेंसी पीटीआई-भाषा और एएनआई से इनुपट्स लेकर

टॅग्स :अफगानिस्तानडोनाल्ड ट्रंपतालिबान
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्वकौन कहता है कि अकेला चना भाड़ नहीं फोड़ता!

विश्व अधिक खबरें

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्वNASA Artemis II: पृथ्वी पीछे छूटी, लक्ष्य सामने! मानव इतिहास में पहली बार आर्टेमिस II 'वहां' जाने की तैयारी, जहां कोई नहीं पहुंचा

विश्वक्या खत्म होने वाला है ईरान युद्ध? ट्रंप ने राष्ट्र के नाम संबोधन में कहा- "हमने वो पा लिया जिसके लिए लड़ रहे..."

विश्वक्यों व्हाइट हाउस के नीचे नया बंकर बनवा रहे हैं डोनाल्ड ट्रम्प?, जो बाहर रहेंगे उनका क्या?

विश्व35 देशों को एक साथ लाएंगे, होर्मुज जलडमरूमध्य पर करेंगे बातचीत?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर ने दिया झटका