लाइव न्यूज़ :

दक्षिण अफ्रीका में मनाई गई दिवाली

By भाषा | Updated: November 15, 2020 08:39 IST

Open in App

जोहानिसबर्ग, 15 नवंबर दक्षिण अफ्रीका में बड़ी संख्या में राजनयिकों और जनप्रतिनिधियों ने शनिवार को यहां भारतीय दूतावास द्वारा आयोजित एक समारोह में दिवाली मनाई।

इस मौके पर जोहानिसबर्ग के मेयर जियॉफ माखुबो ने कहा कि इस साल कोविड-19 संबंधी पाबंदियों की वजह से प्रकाश का यह पर्व हर साल की तरह धूमधाम से नहीं मनाया जा रहा है। हालांकि उन्होंने कहा कि यह शहर इस पर्व का सच्चे मायने में प्रतिनिधित्व करता है।

यहां इंडिया हाउस में भारत की महावाणिज्य दूत अंजू रंजन द्वारा आयोजित रात्रिभोज में मेयर ने कहा, ‘‘ऐतिहासिक रूप से जोहानिसवर्ग ‘प्रकाश का शहर’ है। जब भी प्रवासी लोग स्वर्ण की तलाश में ग्रामीण इलाकों से शहर में आते थे, तो वे जोहानिसबर्ग को ‘माबोनेंग’ (सेसोथो भाषा में प्रकाश का शहर) कहते थे।’’

उन्होंने कार्यक्रम में शामिल स्थानीय लोगों, भारतीय मूल के लोगों और राजनयिकों को संबोधित करते हुए कहा, ‘‘इसलिए जब आप दिवाली पर अंधेरे पर प्रकाश की जीत की बात करते हैं तो ऐसा जोहानिसर्ग शहर में भी होता है।’’

माखुबो ने कहा, ‘‘अंधेरे पर प्रकाश की जीत हो। बुराई पर अच्छाई की जीत हो। अच्छाई हमेशा रहेगी और इस दुनिया के अच्छे लोग उठकर इसे कायम रखेंगे। कोरोना वायरस को हराना है। दुनिया से युद्ध को समाप्त कर शांति लानी है।’’

बाद में मेयर ने अंजू रंजन के साथ मिलकर आयुर्वेद में इस्तेमाल होने वाले औषधीय पौधों की प्रदर्शनी का उद्घाटन किया।

रंजन ने कहा कि भारत सरकार ने 13 नवंबर को हिंदू देवता धनवन्तरि के सम्मान में राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस घोषित किया है जिन्हें प्राचीन स्वास्थ्य प्रणाली का जनक माना जाता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट'वर्ल्ड कप वाला सैमसन चाहिए': PBKS के खिलाफ चेपॉक में CSK के लिए डेब्यू पर ओपनर के फेल होने के बाद फैंस की प्रतिक्रिया

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

विश्व अधिक खबरें

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्वNASA Artemis II: पृथ्वी पीछे छूटी, लक्ष्य सामने! मानव इतिहास में पहली बार आर्टेमिस II 'वहां' जाने की तैयारी, जहां कोई नहीं पहुंचा

विश्वकौन कहता है कि अकेला चना भाड़ नहीं फोड़ता!