लाइव न्यूज़ :

नौ दशक तक मनोरंजन जगत में काम कर चुकीं हॉलीवुड एक्ट्रेस रोज मैरी का निधन

By IANS | Updated: December 29, 2017 14:12 IST

मैरी ने तीन साल की उम्र से ही काम करना शुरू कर दिया था, 94 साल की उम्र में हुआ निधन

Open in App

अमेरिकी अभिनेत्री रोज मैरी का 94 साल की उम्र में निधन हो गया। वह टीवी शो 'द डिक वैन डाइक शो' में सैली रोजर्स का किरदार निभाने के लिए काफी फेमस थीं। वेबसाइट 'वैराइटी डॉट कॉम' के मुताबिक मनोरंजन जगत में नौ दशक तक काम कर चुकीं मैरी का गुरुवार को कैलिफोर्निया के वैन नाइज में निधन हो गया। पब्लिसिस्ट हरलैन बॉल ने अभिनेत्री के निधन की पुष्टि की। 

'The Dick Van Dyke Show' से हुई थी फेमस

अपने करियर में वह तीन बार एमी पुरस्कार के लिए नामित हुई, ये सभी नामांकन 'द डिक वैन डाइक शो' के लिए मिल थे। अभिनेत्री 1960 में सैली रोजर्स के रूप में पांच सीजन्स वाले इस शो से जुड़ीं। हाल ही में निर्देशक जेसन वाइज द्वारा बनाई गई डॉक्युमेंट्री 'वेट फॉर योर लाफ' में मैरी के लंबे करियर को दर्शाया गया। 

तीन साल की उम्र से करियर की शुरुआत

मैरी ने तीन साल की उम्र में अपना करियर शुरू किया और पांच साल की उम्र में एनबीसी रेडियो पर अपने खुद के शो में काम करने लगीं। 1950 के दशक की शुरुआत में मैरी बतौर गायिका और नर्तकी विभिन्न टीवी शोज में नजर आईं और 1954 में फिल्म 'टॉप बनाना' से उन्होंने बड़े पर्दे पर वापसी की।

'द डिक वैन डाइक शो' के बाद उन्होंने 'द मंकीज' और 'माई थ्री संस' जैसे टीवी शोज में भी काम किया। मैरी का जन्म न्यूयॉर्क में हुआ था। उन्होंने ट्रम्पिटर बॉबी गाइ से 1946 में शादी रचाई थी। मैरी के परिवार में उनकी बेटी जॉर्जियाना मैरी 'नूपी' और दामाद स्टीवन रोड्रिगेज हैं।  

टॅग्स :हॉलीवुड सेलिब्रिटीविश्व समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीसिनेमा, सिनेमाघर, जमशेदजी और स्टूडियो के भय से निकला ऑस्कर

बॉलीवुड चुस्कीकोको और फ्रीडा काहलो, बाल्जाक और द गॉडफादर

विश्वकौन थे अभिनेता जेम्स रैनसन?, 'द वायर' में जिगी सोबोटका की भूमिका निभाने वाले अभिनेता ने 46 साल में की आत्महत्या

बॉलीवुड चुस्कीYear Ender 2025: बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक..., 2025 में इन कपल्स का उजड़ा परिवार, नहीं निभा पाए शादी

बॉलीवुड चुस्कीशेक्सपियर का बेटा, देवकीनंदन खत्री और ‘अमन’ के बर्ट्रेंड रसेल

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल