लाइव न्यूज़ :

नवलनी को जहर देने के मामले की विस्तृत जानकारी पत्रिका में प्रकाशित

By भाषा | Updated: December 23, 2020 18:03 IST

Open in App

बर्लिन, 23 दिसंबर (एपी) 'नर्व एजेंट' जहर के हमले का शिकार हुए रूस के विपक्षी नेता एलेक्सी नवलनी का इलाज करने वाले जर्मनी के डॉक्टरों ने एक प्रमुख विज्ञान पत्रिका में लेख के जरिये इस मामले के बारे में विस्तार से बताया है।

बर्लिन के चैरिटे अस्पताल ने बुधवार को कहा कि नवलली ने 'द लांसेट' में लेख छापने की अनुमति दी थी।

नवलनी 20 अगस्त को रूस में घरेलू उड़ाने के दौरान बीमार पड़ गए थे। विमान को आपात परिस्थितियों में उतारने और ओम्सक में साइबेरियन अस्पताल में इलाज कराने के दो दिन बाद नवलनी को 22 अगस्त को निजी एयर एंबुलेंस के जरिये बर्लिन लाया गया था।

रासायनिक हथियार निरस्त्रीकरण संगठन द्वारा की गई जांच में पता चला कि नवलनी सोवियत-काल के नर्व एजेंट नोविचोक की चपेट में आ गए थे। इसके बाद यूरोपीय यूनियन ने रूस के छह अधिकारियों और एक अनुसंधान संस्थान पर प्रतिबंध लगा दिये थे। रूस ने जहर देने के आरोपों से इनकार करते हुए ईयू पर प्रतिबंध लगा दिये थे।

पत्रिका में छपे लेख में चेरिटे अस्पताल के डॉक्टरों ने नवलनी के बीमार पड़ने के सटीक कारणों और उनके इलाज के बारे में विस्तार से बताया है।

हालत में सुधार के बाद नवलनी कोमा से बाहर निकल आए थे और डॉक्टरों ने बताया था कि उन्हें बोलने और समझने में दिक्कत हो रही है, जिन्हें खत्म होने में समय लगेगा।

नवलनी फिलहाल जर्मनी में इलाज करा रहे हैं। इस सप्ताह उन्होंने कथित गुप्तचर से फोन पर हुई बातचीत का ऑडियो पोस्ट किया था , जिसमें वह व्यक्ति कहता है कि नवलनी को अंतर्वस्त्र के जरिये जहर दिया गया था। हालांकि बाद में एफएसबी ने इसे फर्जी फोन कॉल बताया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वअमेरिका-ईरान शांति वार्ता विफल, लोग परेशान और हताश?, नागरिकों ने कहा-डोनाल्ड ट्रंप दोषी, हम मुकाबला करेंगे?

भारतमहिला आरक्षण बहाना बनाकर तमिलनाडु से धोखा?, स्टालिन ने कहा- पलानीस्वामी में अन्याय का विरोध करने का साहस है?

भारतविदेश मंत्रालय ने चीन के भारतीय क्षेत्र के नाम बदलने के कदम पर पलटवार किया, इसे एक शरारती प्रयास बताया

क्राइम अलर्टछठी कक्षा के नाबालिग छात्र ने फांसी लगाकर आत्महत्या की, आखिर कारण

क्राइम अलर्टबिहार: मुजफ्फरपुर स्थित बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर बिहार विश्वविद्यालय के हॉस्टल से हो रहा था कारतूसों की तस्करी, पुलिस ने किया पर्दाफाश, 200 जिंदा कारतूसों के साथ दो गिरफ्तार

विश्व अधिक खबरें

विश्वइस्लामाबाद वार्ता क्यों विफल रही? ईरान के स्पीकर ग़ालिबफ़ ने एक-एक बिंदु पर विस्तार से बताया

विश्व'सबसे खूबसूरत दुल्हन और एक अरब डॉलर दो, वरना...': युगांडा के सेना प्रमुख की तुर्की से अजीबोगरीब मांग

विश्व'अगर युद्ध छिड़ता है और पाकिस्तान शांति स्थापित करने में नाकाम रहता है, तो इज़रायल पर हमला करना हमारा फ़र्ज़ है': तुर्की के राष्ट्रपति एर्दोगान

विश्वIslamabad Talks: ईरान के साथ वार्ता विफल, जेडी वेंस इस्लामाबाद से रवाना; पाकिस्तान ने दोनों देशों से की ये अपील

विश्वअमेरिका-ईरान वार्ता के तीन दौर बेनतीजा, जेडी वैंस बोले- हमने 'बेस्ट ऑफर' दिया लेकिन बात नहीं बनी