लाइव न्यूज़ :

नाइजीरिया में इमारत गिरने की घटना में मरने वालों की संख्या 43 हुई

By भाषा | Updated: November 5, 2021 21:11 IST

Open in App

लागोस, पांच नवंबर (एपी) लागोस में एक निर्माणाधीन बहुमंजिला अपार्टमेंट के ढहने की घटना में सात और शव बरामद किए गए हैं और इसके साथ ही इस घटना में मरने वालों की संख्या 43 तक पहुंच गई है।

सेगुन अकांडे ने एसोसिएटेड प्रेस को बताया कि मृतकों में 21 मंजिला लक्जरी टावर बनाने वाली रियल एस्टेट कंपनी ‘फोरस्कोर होम्स’ की निदेशक फेमी ओसिबोना भी शामिल हैं।

मंगलवार के बाद से किसी भी जीवित व्यक्ति को घटनास्थल से नहीं बचाया जा सका है।

यह ज्ञात नहीं है कि कितने लोग लापता हैं, लेकिन घटनास्थल पर मौजूद एक निर्माण मजदूर ने अनुमान लगाया कि सोमवार को जब यह इमारत गिरी थी तब 100 लोग वहां काम कर रहे थे और इसका अर्थ है कि कम से कम 48 लोग अब भी लापता हो सकते हैं।

पीड़ित परिवार अपने परिजनों की सलामती के लिए धीरे-धीरे अपनी उम्मीदों का दामन छोड़ रहे हैं और आशंकाओं के बादल घने होते जा रहे हैं।

निर्माण स्थल पर काम करने वाले एकेन इवुज़ोर के अनुसार, कई निर्माण श्रमिक युवा थे और नाइजीरिया के दक्षिणी पड़ोसी बेनिन के रहने वाले थे। उन्होंने कहा कि वह उस दिन काम पर नहीं गये थे, इस वजह से दुर्घटना का शिकार होने से बच गए, लेकिन लापता लोगों में उनका 25 वर्षीय भाई भी शामिल है।

इवुजोर ने कहा, ‘‘मैं स्वस्थ महसूस नहीं कर रहा था, इसलिए मैंने अपने भाई को बाद में मिलने के लिए कहा था। मुझे नहीं पता था कि मैं उसे फिर कभी नहीं देख सकूंगा। मैंने अपनी बहन को भी नहीं बताया। मैंने अपने पिता को नहीं बताया है। मेरे पास अभी कोई शब्द नहीं है। राहत और बचाव अभियान समाप्त हो जाने दीजिए।”

उन्होंने कहा कि निर्माण स्थल पर काम करने वालों को प्रति दिन लगभग 5 डॉलर का भुगतान किया जाता था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

स्वास्थ्यJammu-Kashmir: जम्‍मू कश्‍मीर में कैंसर का बढ़ता बोझ, 2018 से कश्मीर में 50,000 से ज्‍यादा मामले सामने आए

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

क्राइम अलर्टTamil Nadu: 6 साल बाद मिला न्याय! पिता-पुत्र की हिरासत में मौत केस में 9 पुलिसकर्मियों को मृत्युदंड

विश्व अधिक खबरें

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल

विश्व‘एलिमेंट्‌स’ को बचानेवाले फारसी विद्वान और यूक्लिड से प्रेरित शरलॉक 

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो