अफ्रीका में कोविड-19 से मरने वालों की संख्या 100,000 से पार

By भाषा | Published: February 19, 2021 04:19 PM2021-02-19T16:19:32+5:302021-02-19T16:19:32+5:30

Death toll from Kovid-19 in Africa crosses 100,000 | अफ्रीका में कोविड-19 से मरने वालों की संख्या 100,000 से पार

अफ्रीका में कोविड-19 से मरने वालों की संख्या 100,000 से पार

नैरोबी (केन्या), 19 फरवरी (एपी) अफ्रीका में कोविड-19 से होने वाली मौतों की संख्या 100,000 के पार हो गई है। जिस महाद्वीप की प्रशंसा इस महामारी के खिलाफ उसकी शुरूआती प्रतिक्रिया के लिए की गई थी वह अब इस वायरस के फिर से उभरने से संघर्ष करता दिख रहा है और यहां मेडिकल ऑक्सीजन की अक्सर कमी हो रही है।

करीब 1.3 अरब आबादी वाले 54 देशों के इस महाद्वीप में कोविड-19 टीकों की बड़े पैमाने पर आपूर्ति ना के बराबर है और दक्षिण अफ्रीका में वायरस का नया प्रकार टीकाकरण के प्रयासों को चुनौती दे रहा है।

स्वास्थ्य अधिकारी अब मृतक संख्या में बढ़ोतरी की जानकारी दे रहे हैं । इन्होंने पिछले साल तब राहत की सांस ली थी जब अफ्रीकी देशों में कोविड-19 से अधिक संख्या में मौतें नहीं हुई थीं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Death toll from Kovid-19 in Africa crosses 100,000

विश्व से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे