बहामास में डोरियन तूफान का कहर, अब तक 30 लोगों की मौत
By भाषा | Published: September 6, 2019 09:27 AM2019-09-06T09:27:51+5:302019-09-06T09:29:12+5:30
डोरियन बृहस्पतिवार रात को अमेरिका के उत्तर और दक्षिण कैरोलिना में पहुंचा जिससे वहां तेज हवाएं चलीं और बारिश हुई। तूफान के कारण समुद्र में खतरनाक स्तर तक लहरें उठी।
बहामा समें शक्तिशाली तूफान डोरियन से मरने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 30 पर पहुंच गई है। बहामा के प्रधानमंत्री हुबर्ट मिनिस ने बृहस्पतिवार को अमेरिकन नेटवर्क ‘सीएनएन’ को बताया कि डोरियन से मरने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 30 पर पहुंच गई है।
अधिकारियों ने पहले मृतकों की संख्या 20 बताई थी लेकिन साथ ही चेतावनी दी थी कि मृतकों की संख्या बढ़ सकती है। मिनिस ने कहा कि तूफान ने ‘‘कई पीढ़ियों को नुकसान’’ पहुंचाया है। संयुक्त राष्ट्र ने कहा है कि बहामा में 70,000 लोगों को ‘‘तत्काल सहायता की जरूरत’’ है।
डोरियन बृहस्पतिवार रात को अमेरिका के उत्तर और दक्षिण कैरोलिना में पहुंचा जिससे वहां तेज हवाएं चलीं और बारिश हुई। तूफान के कारण समुद्र में खतरनाक स्तर तक लहरें उठी।