लाइव न्यूज़ :

डेनमार्क के विदेश मंत्री ने पाकिस्तानी समकक्ष से अफगानिस्तान मुद्दे पर चर्चा की

By भाषा | Updated: October 1, 2021 16:48 IST

Open in App

(सज्जाद हुसैन)

इस्लामाबाद, एक अक्टूबर डेनमार्क के विदेश मंत्री जेप्पी कोफोड ने शुक्रवार अपने पाकिस्तानी समकक्ष शाह महमूद कुरैशी के साथ यहां हुई बैठक में अफगानिस्तान की स्थिति और क्षेत्रीय सुरक्षा के मुद्दे पर चर्चा करते हुए कहा कि अफगानिस्तान की तालिबान सरकार को अपने नागरिकों का मौलिक अधिकार सुनिश्चित करना चाहिए।

प्रतिनिधिमंडल स्तर की वार्ता के बाद कोफोड के साथ संयुक्त प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए कुरैशी ने डेनमार्क के अपने समकक्ष को यूरोपीय संघ में पाकिस्तान के जेनरलाइज्ड स्कीम ऑफ प्रेफरेंसेज प्लस (जीएसपी प्लस) दर्जे का समर्थन करने के लिए धन्यवाद दिया।

डेनमार्क के विदेश मंत्री ने कहा कि दोनों पक्षों ने अफगानिस्तान की स्थिति पर विस्तृत चर्चा की, जिसपर 15 अगस्त से तालिबान का कब्जा है। उन्होंने कहा कि अफगानिस्तान सरकार को अपने नागरिकों के मौलिक अधिकार सुनिश्चित करने चाहिए।

कश्मीर मुद्दे के बारे में पूछे जाने पर डेनमार्क के विदेश मंत्री ने कहा कि भारत और पाकिस्तान को वार्ता के जरिये इसका शांतिपूर्ण समाधान तलाशना चाहिए।

कुरैशी ने कहा कि अफगानिस्तान की स्थिति और क्षेत्रीय सुरक्षा पर पाकिस्तान के दृष्टिकोण को डेनमार्क से साझा किया गया। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान और डेनमार्क के द्विपक्षीय संबंधों में वृद्धि होती दिख रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

स्वास्थ्यJammu-Kashmir: जम्‍मू कश्‍मीर में कैंसर का बढ़ता बोझ, 2018 से कश्मीर में 50,000 से ज्‍यादा मामले सामने आए

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

क्राइम अलर्टTamil Nadu: 6 साल बाद मिला न्याय! पिता-पुत्र की हिरासत में मौत केस में 9 पुलिसकर्मियों को मृत्युदंड

विश्व अधिक खबरें

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल

विश्व‘एलिमेंट्‌स’ को बचानेवाले फारसी विद्वान और यूक्लिड से प्रेरित शरलॉक 

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो