लाइव न्यूज़ :

पेंटागन पेपर्स लीक करने वाले डेनियल एल्सबर्ग का निधन, 92 साल की आयु में ली अंतिम सांस

By अंजली चौहान | Updated: June 17, 2023 07:57 IST

डेनियल एल्सबर्ग का 92 वर्ष की आयु में निधन हो गया है उन्होंने पेंटागन पेपर को लीक किया था।

Open in App
ठळक मुद्दे पेंटागन पेपर लीक करने वाले डेनियल एल्सबर्ग की मौत डेनियल एल्सबर्ग का 92 साल की उम्र में निधनकैंसर से पीड़ित थे डेनियल एल्सबर्ग

वॉशिंगटन: अमेरिकी सैन्य विश्लेषक डेनियल एल्सबर्ग का 92 वर्ष की आयु में निधन हो गया है। उन्होंने वियतनाम युद्ध  के बारे में अमेरिका के रक्षा मंत्रालय पेंटागन के दस्तावेजों को लीक किया था।

उनके निधन की जानकारी उनके परिवार की ओर से दी गई है। परिवार ने बताया कि डेनियल एल्सबर्ग को फरवीर में कैंसर का पता चला था। वह कैंसर से पीड़ित थे और उनका इलाज चल रहा था लेकिन आखिरकार वह मौत से जिंदगी की जंग हार गए और शुक्रवार को उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया। 

उनका निधन केंसिंग्टन, कैलिफोर्निया में स्थित उनके घर में हुआ। डेनियल के बेटे ने ट्वीट कर जानकारी दी और कहा, "मेरे प्यारे पिता, #DanielEllsberg, आज सुबह 16 जून को 1:24 बजे, अग्नाशय के कैंसर के इलाज के महीने बाद निधन हो गया। अंतिम सांस लेते ही उनके परिवार ने उन्हें घेर लिया। 

इससे पहले, 1 मार्च को, एल्सबर्ग ने अपने दोस्तों और समर्थकों को एक ईमेल में घोषणा की कि उन्हें अग्नाशय का कैंसर है और उन्होंने कीमोथेरेपी को अस्वीकार कर दिया है।

उन्होंने कहा कि उनके पास जो भी समय बचा था, वह यूक्रेन पर रूसी आक्रमण, परमाणु युद्ध के खतरों और प्रथम संशोधन सुरक्षा के महत्व के बारे में बातचीत और साक्षात्कार देने में व्यतीत होगा।

एल्सबर्ग चुपके से 1971 में वियतनाम युद्ध की समाप्ति की उम्मीद में मीडिया के पास गए। इसने उन्हें निक्सन व्हाइट हाउस के एक स्मियर अभियान का निशाना बनाया।

हेनरी किसिंजर, जो उस समय राष्ट्रपति के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार थे, उन्होंने कहा, "अमेरिका में सबसे खतरनाक आदमी जिसे हर कीमत पर रोका जाना चाहिए।"

टॅग्स :Pentagonअमेरिका
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

पूजा पाठगुड फ्राइडे : क्रूस पर इंसानियत का देवता

भारतहोर्मुज जलडमरूमध्य को लेकर 35 देशों की बैठक, ब्रिटेन पीएम कीर स्टॉर्मर ने भारत को दिया न्योता?, विदेश सचिव विक्रम मिसरी शामिल?

विश्व अधिक खबरें

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्वNASA Artemis II: पृथ्वी पीछे छूटी, लक्ष्य सामने! मानव इतिहास में पहली बार आर्टेमिस II 'वहां' जाने की तैयारी, जहां कोई नहीं पहुंचा

विश्वकौन कहता है कि अकेला चना भाड़ नहीं फोड़ता!

विश्वक्या खत्म होने वाला है ईरान युद्ध? ट्रंप ने राष्ट्र के नाम संबोधन में कहा- "हमने वो पा लिया जिसके लिए लड़ रहे..."