लाइव न्यूज़ :

दक्षिण कोरिया में कोविड-19 के दैनिक मामले पहली बार 7,000 के पार

By भाषा | Updated: December 8, 2021 08:20 IST

Open in App

सियोल, आठ दिसंबर (एपी) दक्षिण कोरिया में कोरोना वायरस महामारी की शुरुआत के बाद से बुधवार को पहली बार संक्रमण के 7,000 से अधिक नए मामले आए और राजधानी सियोल में जांच केंद्रों पर लोगों की लंबी कतारें देखी गयी।

संक्रमण के 7,175 नए मामलों में से 5,600 से अधिक मामले सियोल और आसपास के महानगर इलाके में आए, जहां डेल्टा स्वरूप के मामलों में वृद्धि के कारण अस्पतालों में बिस्तरों की कमी पड़ गयी है।

कोरिया रोग नियंत्रण एवं रोकथाम एजेंसी ने बताया कि पिछले 24 घंटों में 63 मरीजों की मौत होने से इस महामारी से जान गंवाने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 4,000 के पार चली गयी है जबकि 840 मरीजों की हालत गंभीर बनी हुई है।

प्रधानमंत्री किम बू-क्यूम ने संक्रमण पर एक बैठक के दौरान कहा, ‘‘पिछले हफ्ते दैनिक मामलों में वृद्धि का स्तर 5,000 था और आज 7,000 से अधिक मामले आए हैं। इस संक्रमण का प्रसार बहुत तेज रहा है।’’

अधिकारी लोगों को कोविड-19 रोधी टीके की बूस्टर खुराक देने में लगे हुए हैं और जरूरतमंद मरीजों के लिए अस्पतालों में बिस्तर सुरक्षित रखने के लिए घर में इलाज करा रहे हल्के लक्षण वाले मरीजों पर नजर रख रहे हैं।

दक्षिण कोरिया ने कोरोना वायरस के नए ओमीक्रोन स्वरूप को रोकने के लिए अपनी सीमाओं पर भी सख्ती बढ़ा दी है। देश में पिछले हफ्ते नाइजीरिया से आए एक व्यक्ति के इस स्वरूप से संक्रमित होने की पुष्टि हुई थी। केडीसीए ने बताया कि स्वास्थ्य कर्मियों ने बुधवार को ओमीक्रोन के दो नए मामलों की पुष्टि की है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटचेपॉक में चमके प्रभसिमरन सिंह, पंजाब की जीत में निभाई बड़ी भूमिका

क्रिकेट210 रन भी नहीं बचा पाई CSK! पंजाब ने चेपॉक में छीन ली जीत

क्रिकेटCSK vs PBKS: लगातार दो जीत के साथ पंजाब किंग्स शीर्ष पर, धोनी के बिना CSK अब भी जीत से महरूम

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

विश्व अधिक खबरें

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्वNASA Artemis II: पृथ्वी पीछे छूटी, लक्ष्य सामने! मानव इतिहास में पहली बार आर्टेमिस II 'वहां' जाने की तैयारी, जहां कोई नहीं पहुंचा

विश्वकौन कहता है कि अकेला चना भाड़ नहीं फोड़ता!