लाइव न्यूज़ :

कैंसर रोगियों के लिए कोविड के टीके सुरक्षित, प्रभावी: अध्ययन

By भाषा | Updated: September 21, 2021 17:38 IST

Open in App

लंदन, 21 सितंबर एक नए शोध में पता चला है कि कैंसर रोगियों के लिए भी कोविड के टीके पूरी तरह से सुरक्षित और प्रभावी है। शोधकर्ताओं ने मंगलवार को बताया कि कैंसर से पीड़ित लोगों में बिना किसी दुष्प्रभाव के कोविड-19 टीकों का उपयुक्त, सुरक्षात्मक प्रतिरोधक प्रतिक्रिया अधिक देखी गई है।

यूरोपियन सोसाइटी फॉर मेडिकल ऑन्कोलॉजी (ईएसएमओ) की वार्षिक सम्मेलन में वैश्विक दर्शकों के लिए ऑनलाइन प्रस्तुत किए गए साक्ष्य से पता चलता है कि एक तीसरी "बूस्टर" खुराक कैंसर रोगियों के बीच सुरक्षा के स्तर को और बढ़ा सकता है।

कोविड-19 टीके विकसित करने और उसे उपयोग के लिए अधिकृत करने में मदद के लिए किए गए नैदानिक ​​​​परीक्षणों से कैंसर रोगियों को बाहर रखा गया था।

इस कमजोर आबादी के लिए टीके सुरक्षित हैं या नहीं और क्या वे उन व्यक्तियों को कोविड-19 के गंभीर रूपों के खिलाफ पर्याप्त सुरक्षा प्रदान करते हैं, जिनकी प्रतिरक्षा प्रणाली विभिन्न कैंसर-रोधी दवाओं से कमजोर हो सकती है, इस सवाल को अब तक नहीं सुलझाया गया था।

पहले अध्ययन में कोविड-19 के खिलाफ टीकाकरण से मिलने वाली सुरक्षा पर कीमोथेरेपी और इम्यूनोथेरेपी के संभावित प्रभाव का पता लगाया।

शोधकर्ताओं ने मॉडर्ना की दो-खुराक टीके के प्रति उनमें प्रतिक्रियाओं को मापने के लिए चार अलग-अलग अध्ययन समूहों में नीदरलैंड के कई अस्पतालों के 791 रोगियों को नामांकित किया।

प्रतिभागियों में कैंसर रहित व्यक्ति, इम्यूनोथेरेपी के साथ इलाज किए गए कैंसर रोगी, कीमोथैरेपी के साथ इलाज किए गए रोगी और केमो-इम्यूनोथेरेपी संयोजन के साथ इलाज किए गए रोगी शामिल थे।

दूसरी खुराक देने के 28 दिनों के बाद, कीमोथेरेपी प्राप्त करने वाले 84 प्रतिशत रोगियों में, कीमो-इम्यूनोथेरेपी प्राप्त करने वाले 89 प्रतिशत रोगियों और इम्यूनोथेरेपी करवाने वाले 93 प्रतिशत रोगियों में एंटीबॉडी के पर्याप्त स्तर पाए गए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतइलाहाबाद उच्च न्यायालय के न्यायाधीश न्यायमूर्ति यशवंत वर्मा ने इस्तीफा दिया, घर पर छापे के दौरान मिले थे जले नोट?

भारतसंसद में काम ही पहचान बनेगा, मेरा काम बोलेगा?, ‘आप’ के साथ मतभेदों के बीच राघव चड्ढा शेयर किया कई वीडियो सीरीज?

भारतनीतीश कुमार ने राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ ली, 14 फरवरी को देंगे बिहार के सीएम पद से इस्तीफा?

क्राइम अलर्टअहमदाबाद में फूड पॉइजनिंग से मचा हड़कंप, धार्मिक उत्सव के दौरान नाश्ता खाने से 90 से ज्यादा लोग बीमार

भारतउद्धव ठाकरे गुट के 9 में से 8 सांसदों के साथ उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के साथ गुप्त बैठक?, शिवसेना के स्वामित्व और चिह्न पर 24 अप्रैल को फैसला?

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-ईरान वार्ता से पहले पाकिस्तान में अलर्ट, इस्लामाबाद में 'रेड जोन' सील किया; सब कुछ बंद

विश्वभारत-US संबंधों का नया अध्याय; मार्को रूबियो का भारत दौरा, क्वाड और क्रिटिकल मिनरल्स पर जोर

विश्वIran-Israel War: क्या इस्लामाबाद वार्ता बचा पाएगी शांति? लेबनान हमले और कीर स्टार्मर के खाड़ी दौरे से जुड़ी हर अपडेट, जानें यहां

विश्वअविश्वास के घने कोहरे में विश्वास की खोज !

विश्वअमेरिका-ईरान युद्धविरामः डोनाल्ड ट्रंप को नहीं पाक पीएम शहबाज शरीफ और फील्ड मार्शल आसिम मुनीर को नोबेल शांति पुरस्कार दो?, पाकिस्तान ने मांग उठाई?