लाइव न्यूज़ :

COVID vaccine for kids: जर्मनी में 12 साल से अधिक उम्र के बच्चों को लगेगा टीका, 7 जून से होगी शुरुआत

By दीप्ती कुमारी | Updated: May 28, 2021 10:39 IST

जर्मनी की चांसलर एंजेला मर्केल ने कहा कि जर्मनी में 12 साल से अधिक उम्र के बच्चों को 7 जून से कोरोना वायरस का टीका दिया जाएगा

Open in App
ठळक मुद्देजर्मनी की चांसलर ने एंजेला मर्केल 12 से अधिक उम्र के बच्चों को 7 जून से वैक्सीनेट करने की घोषणा हालांकि मर्केल ने बच्चों के लिए टीकाकरण अनिवर्या नहीं होगा उन्होंने लोगों से कोरोना नियमों का पालन करने की अपील की है

बोन : जर्मनी की चांसलर एंजेला मर्केल ने गुरुवार को कहा कि जर्मनी में 12 साल से अधिक उम्र के बच्चों को 7 जून से कोरोना वायरस का टीका दिया जाएगा । हालांकि उन्होंने इस बात पर जोर देकर कहा कि टीकाकरण अनिवार्य नहीं होगा और इसका इस बात पर कोई असर नहीं पड़ेगा कि बच्चे स्कूल या छुट्टियों पर जा सकते हैं । '

ऐसी उम्मीद की जा रही है कि यूरोपियन मेडिसन एजेंसी शुक्रवार को 12 से 15 साल के बच्चों के लिए फाइजर या बायोएनटेक कोविड जैब को मंजूरी देगी । फिलहाल पहले से ही यूरोपीय संघ में 16 से अधिक उम्र वालों के लिए अधिकृत है ।

 एनडीटीवी ने  एएफपी की खबर के हवाले से बताया  , जर्मनी के क्षेत्रीय नेताओं के साथ बातचीत के बाद मर्केल ने कहा कि '12 साल और उससे अधिक उम्र के बच्चों और युवाओं के पास 7 जून से वैक्सीन अपॉइंटमेंट बुक करने का मौका होगा ।' इच्छुक लोगों को अगस्त के अंत तक कम से कम उनके पहले 2 शॉट्स लग जाएंगे , जो नए स्कूली वर्ष का समय होता है।

मर्केल ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि 'माता-पिता के लिए मुख्य संदेश है यह है कि कोई अनिवार्य टीकाकरण नहीं होगा । उन्होंने कहा कि स्कूल के लिए विद्यार्थियों को वैक्सीनेट करने की आवश्यकता नहीं होगी और यह सूचना पूरी तरह से गलत है कि आप केवल टीकाकरण वाले बच्चों को के साथ ही छुट्टी पर जा सकते हैं ।

फाइजर जैब को मंजूरी मिलने के बाद जर्मनी का STIKO वैक्सीन नियामक 12 से अधिक उम्र के बच्चों के लिए अपनी सिफारिश देने वाला है । 

बच्चों  का टीकाकरण महामारी के खिलाफ लड़ाई में इम्यूनिटी प्राप्त करने करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम के रूप में देखा जाता है। हालांकि विशेषज्ञों ने इस बात पर चिंता जताई है कि बहुत कम ही बच्चे कोरोना के गंभीर लक्षणों से पीड़ित होते हैं और फिलहाल वैक्सीन की आपूर्ति अभी भी कम है।

मर्केल ने लोगों से धैर्य रखने का आग्रह करते हुए कहा कि 'हर किसी को अपने बच्चे के लिए तुरंत अपॉइंटमेंट नहीं मिल सकता ।' इससे पहले कनाडा और संयुक्त राज्य अमेरिका ने पहले ही 12 से अधिक उम्र वाले बच्चों को वैक्सीनेट करना शुरू कर दिया है।

मर्केल ने कहा कि 'यह एक बड़ी सफलता है लेकिन जो जमर्नस  अभी भी सामाजिक दूरी, मास्क पहनना और घरों से बाहर ना निकलने जैसी सावधानी नहीं  छोड़ेंगे ।' उन्होंने कहा कि 'महामारी अभी खत्म नहीं हुई है । '

टॅग्स :जर्मनीकोरोना वायरस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतविदेश में रोड शो करने पर 20 करोड़ रुपए खर्च करेगी योगी सरकार, जापान, जर्मनी, यूएस सहित सात देशों में रोड शो करने ही तैयारी

भारतसुनो, अब सुनना पड़ेगा?, राहुल गांधी कारनामा सुनो, शाह ने कहा-शीतकालीन, बजट और मॉनसून सत्र के समय जर्मनी, वियतनाम, इंग्लैंड, सिंगापुर और मलेशिया की यात्रा पर थे कांग्रेस नेता, वीडियो

कारोबारऔद्योगिक एआई की नई राह दिखा रहा जर्मनी

कारोबारग्लोबल विंड एंड सोलर 2025ः नवीकरणीय ऊर्जा में पिछड़ते अमीर देश

कारोबारIndia-EU FTA: मर्सिडीज, बीएमडब्ल्यू और ऑडी, वाइन और दवाइयां, भारत-यूरोपीय संघ समझौते के बाद क्या सस्ता होगा?

विश्व अधिक खबरें

विश्वHormuz Toll: ट्रंप का ईरान को अल्टीमेटम, होर्मुज पर नहीं चलेगा 'टोल राज'

विश्वधरती पर लौट आए NASA के चंद्रयात्री?, आर्टेमिस 2 ने सफलतापूर्वक की लैंडिंग, वीडियो

विश्वमिया खलीफ़ा ने लेबनान पर हुए हवाई हमलों पर एक भावुक वीडियो शेयर किया, कहा- 'मेरे टैक्स के पैसे मेरे वतन के साथ ऐसा कर रहे हैं'

विश्वAsian Boxing Championships 2026: विश्वनाथ सुरेश को गोल्ड?, 5 स्वर्ण पदक के साथ 16 पदक

विश्वक्या ख्वाजा आसिफ इज़राइल पर पोस्ट करते समय नशे में थे? डिलीट की गई पोस्ट से मचा बवाल