लाइव न्यूज़ :

वेटिकन लंदन सौदे में पोप की खुद की भूमिका पर अदालत में सुनवाई

By भाषा | Updated: November 17, 2021 23:28 IST

Open in App

वेटिकन सिटी, 17 नवंबर (एपी) वेटिकन के धोखाधड़ी और जबरन वसूली मामले में बचाव पक्ष के वकीलों ने बुधवार को अभियोजकों पर सबूतों को दबाकर अदालत के एक आदेश की अवहेलना का आरोप लगाया। इन साक्ष्यों में पोप फ्रांसिस से कथित पूछताछ शामिल है।

लंदन में एक संपत्ति में निवेश में पोप की खुद की भूमिका से संबंधित मामला एक बार फिर अदालत में सुनवाई के लिए आया।

वेटिकन सिटी स्टेट ट्रिब्यूनल के अध्यक्ष गिउसेप्पी पिग्नाटोन ने कहा कि वह अभियोग को नामंजूर करने के बचाव पक्ष के नये अनुरोध पर एक दिसंबर को व्यवस्था देंगे। पिग्नाटोन अभियोजकों की कुछ त्रुटियों की वजह से कुछ वादियों के खिलाफ अनेक आरोपों को पहले ही रद्द कर चुके हैं।

पिग्नाटोन ने अदालत से कहा, ‘‘स्पष्ट है कि हमें शुरू करने से पहले और समय चाहिए। अगर हम शुरू कर सके तो।’’

मामला लंदन में एक आलीशान संपत्ति में सेक्रेटेरियट ऑफ स्टेट के 35 करोड़ यूरो के निवेश से संबंधित है जिसमें अधिकतर धन अनुयायियों के चंदे से आया।

वेटिकन के अभियोजकों ने इतालवी बिचौलियों और वेटिकन के अधिकारियों पर सौदे में ''होली सी'' के साथ धोखाधड़ी और संपत्ति पर नियंत्रण पाने के लिए वेटिकन से 1.5 करोड़ यूरो वसूलने का आरोप लगाया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

विश्व‘एलिमेंट्‌स’ को बचानेवाले फारसी विद्वान और यूक्लिड से प्रेरित शरलॉक 

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर

विश्व अधिक खबरें

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक