लाइव न्यूज़ :

Coronavirus: इटली में बद से बदतर हुए हालात, प्रधानमंत्री बोले- ‘बहुत लंबे’ लॉकडाउन के लिए तैयार रहें

By भाषा | Updated: March 30, 2020 11:56 IST

कोरोना के संक्रमण के कारण इटली में एक दिन में मौत का नवीनतम आंकड़ा 756 है जो शुक्रवार के 969 से कम है। यहां कोरोना वायरस संक्रमण की दर में कमी आई है और यह पहली बार छह फीसदी से कम हुई है। बहरहाल, सरकार का पूरा ध्यान लॉकडाउन खत्म होने की अंतिम तिथि तीन अप्रैल पर है।

Open in App
ठळक मुद्देइटली में कोरोना वायरस संक्रमण के कारण अब तक 10,779 लोगों की मौत हो चुकी हैइटली में कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण के कारण लॉकडाउन बहुत लंबा हो सकता है, वहां के प्रधानमंत्री ने लोगों से तैयार रहने के लिए कहा

रोम, 30 मार्च (एएफपी) प्रधानमंत्री ग्यूसेप कोंते की सरकार ने इटलीवासियों को ‘बहुत लंबे’ समय तक लॉकडाउन के लिए तैयार रहने को कहा है। सरकार की ओर से रविवार को कहा गया कि आर्थिक कठिनाईयों और नियमित दिनचर्या पर तकलीफदेह असर के बावजूद बंद धीरे-धीरे ही हटाया जाएगा। मंत्रियों और स्वास्थ्य अधिकारियों की ओर से यह संदेश ऐसे समय पर आया है जब इटली में संक्रमण का प्रकोप कम होता दिख रहा है।

इस संक्रमण के कारण इटली में एक दिन में मौत का नवीनतम आंकड़ा 756 है जो शुक्रवार के 969 से कम है। यहां कोरोना वायरस संक्रमण की दर में कमी आई है और यह पहली बार छह फीसदी से कम हुई है। बहरहाल, सरकार का पूरा ध्यान लॉकडाउन खत्म होने की अंतिम तिथि तीन अप्रैल पर है। क्षेत्रीय मामलों के मंत्री फ्रांसेस्कोबो ने इटली के स्काई टीजी24 टेलीविजन से कहा, ‘‘तीन अप्रैल के बाद भी बंद की तारीख बढ़ायी जाएगी। मेरा मानना है कि इस वक्त लॉकडाउन को खत्म करने के बारे में बात करना अनुचित तथा गैर-जिम्मेदाराना है।’’ महामारी के प्रकोप से बेहाल इटली में लगभग सभी प्रकार की कारोबारी गतिविधियां बंद हैं।

उप वित्त मंत्री लॉरा कास्टेली ने कहा कि 25 अरब के शुरुआती बचाव पैकेज को चौगुना करने की जरूरत पड़ सकती है। उन्होंने कहा, ‘‘ मेरे खयाल से कम से कम 100 अरब यूरो की जरूरत पड़ सकती है।’’ इटली में कोरोना वायरस संक्रमण के कारण अब तक 10,779 लोगों की मौत हो चुकी है।

टॅग्स :कोरोना वायरसकोरोना वायरस लॉकडाउनइटली
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटWI vs ITA: जोसेफ के चार विकेट की मदद से वेस्टइंडीज ने इटली को 42 रन से हराया

क्रिकेटENG vs ITA: इटली को हराकर इंग्लैंड ने सुपर-8 में मारी एंट्री, रोमांचक मुकाबले में 24 रनों से मिली जीत

क्रिकेटNepal vs Italy T20 World Cup 2026: 124 नाबाद रन, तीसरी बड़ी साझेदारी, मोस्का भाई की पारी, 76 गेंद, 124 रन, 8 चौके और 9 छक्के

क्रिकेटNepal vs Italy: 123 पर ढेर नेपाल, इटली ने दर्ज की पहली जीत, 10 विकेट से हराया, पहले विकेट के लिए जस्टिन और एंथनी ने 124 रन की साझेदारी की

क्रिकेटSCO vs ITA: टी20 वर्ल्ड कप में स्कॉटलैंड की 73 रनों की बड़ी जीत, मुन्से और लीस्क ने इटली को किया नेस्तनाबूद

विश्व अधिक खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा