लाइव न्यूज़ :

Coronavirus Outbreak: न्यूयॉर्क में कोरोना वायरस से हर ढाई मिनट में हो रही एक व्यक्ति की मौत, एक दिन में 562 ने गंवाई जान

By भाषा | Updated: April 4, 2020 14:13 IST

अमेरिका में इस वैश्विक महामारी के केंद्र रहे न्यूयॉर्क में कोविड-19 के मामलों की संख्या 100,000 का आंकड़ा पार कर गई।

Open in App
ठळक मुद्देन्यूयॉर्क में मार्च के पहले 27 दिनों के मुकाबले पिछले 24 घंटे में अधिक लोगों की मौत हुई है।न्यूयॉर्क में निजी सुरक्षा उपकरण (पीपीई) जैसे कि मास्क, गाउन और चेहरे को ढकने वाले कवच का अभाव है। 

न्यूयॉर्क: अमेरिका के न्यूयॉर्क राज्य में कोरोना वायरस से एक दिन में 562 लोगों की मौत हो गई जो अब तक की सर्वाधिक संख्या है। इसका मतलब है कि लगभग हर ढाई मिनट में एक व्यक्ति की मौत हुई। गवर्नर एंड्रयू क्योमो ने अधिक जरूरत वाले अस्पतालों में वेंटीलेटर और रक्षात्मक उपकरणों के पुन: वितरण करने की मंजूरी दी है।

अमेरिका में इस वैश्विक महामारी के केंद्र रहे न्यूयॉर्क में कोविड-19 के मामलों की संख्या 100,000 का आंकड़ा पार कर गई और दो से तीन अप्रैल के बीच एक ही दिन में सबसे अधिक लोगों की मौत हुई। क्योमो ने बताया कि राज्य में अब तक 2,935 लोग जान गंवा चुके हैं।

राज्य में कोरोना वायरस के पुष्ट मामलों की संख्या 1,02,863 है जो अमेरिका में सभी संक्रमित लोगों की लगभग आधी संख्या है। अकेले इस शहर में कोरोना वायरस के 56,289 मरीज हैं। ‘द न्यूयॉर्क टाइम्स’ अखबार ने कहा, ‘‘न्यूयॉर्क में मार्च के पहले 27 दिनों के मुकाबले पिछले 24 घंटे में अधिक लोगों की मौत हुई है। पिछले तीन दिनों में राज्य में मृतकों की संख्या लगभग दुगुनी हो गई है।’’

गवर्नर ने राज्य में बढ़ रहे मामलों से निपटने में स्वास्थ्य देखभाल कर्मियों की मदद के लिए आवश्यक चिकित्सा उपकरणों की आपूर्ति की कमी पर भी नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि न्यूयॉर्क में निजी सुरक्षा उपकरण (पीपीई) जैसे कि मास्क, गाउन और चेहरे को ढकने वाले कवच का अभाव है। 

टॅग्स :कोरोना वायरसअमेरिका
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा