लाइव न्यूज़ :

Coronavirus: दुनिया भर में एक लाख 80 हजार लोगों की मौत, ब्रिटेन में मरनेवालों का आंकड़ा 18 हजार के पार

By भाषा | Updated: April 23, 2020 05:44 IST

यूरोप में एक लाख 12 हजार 848 लोगों की मौत हुई है जबकि 12 लाख 63 हजार 802 लोग इससे संक्रमित हैं। सर्वाधिक मौत अमेरिका में 45 हजार 153 लोगों की हुई है। इटली में कोरोना वायरस से 25 हजार 85, स्पेन में 21 हजार 717, फ्रांस में 21 हजार 340 और ब्रिटेन में 18 हजार 100 लोगों की मौत हो चुकी है।

Open in App
ठळक मुद्देदुनिया भर में कोरोना वायरस से एक लाख 80 हजार से अधिक लोगों की मौत हो गई जिसमें करीब दो-तिहाई यूरोप में हुई है। आंकड़े के मुताबिक दुनिया भर में अभी तक एक लाख 80 हजार 289 लोगों की मौत हो चुकी है और 25 लाख 96 हजार 383 लोग संक्रमित हुए हैं।

दुनिया भर में कोरोना वायरस से एक लाख 80 हजार से अधिक लोगों की मौत हो गई जिसमें करीब दो-तिहाई यूरोप में हुई है। एएफपी का यह आंकड़ा आधिकारिक स्रोतों पर आधारित है। यह वायरस पहली बार पिछले वर्ष दिसम्बर में चीन में सामने आया था। आंकड़े के मुताबिक दुनिया भर में अभी तक एक लाख 80 हजार 289 लोगों की मौत हो चुकी है और 25 लाख 96 हजार 383 लोग संक्रमित हुए हैं।

यूरोप में एक लाख 12 हजार 848 लोगों की मौत हुई है जबकि 12 लाख 63 हजार 802 लोग इससे संक्रमित हैं। सर्वाधिक मौत अमेरिका में 45 हजार 153 लोगों की हुई है। इटली में कोरोना वायरस से 25 हजार 85, स्पेन में 21 हजार 717, फ्रांस में 21 हजार 340 और ब्रिटेन में 18 हजार 100 लोगों की मौत हो चुकी है।

ब्रिटेन में कोरोना वायरस से मरनेवालों का आंकड़ा 18 हजार के पार

ब्रिटेन सरकार ने कहा है कि कोरोना वायरस से 759 और लोगों की मौत के साथ इस घातक विषाणु के संक्रमण से मरने वालों की संख्या अब 18,100 हो गई है। मौतों में दैनिक वृद्धि में हालांकि कमी बताई जा रही है और पिछले 24 घंटों में मरनेवालों का आंकड़ा 823 से कम है।

कोरोना वायरस से मौतों के मामले में ब्रिटेन यूरोप में चौथे नंबर पर है। इससे पहले इटली, स्पेन और फ्रांस का स्थान है जहां हर जगह 20 हजार से अधिक मौत हुई हैं। ब्रिटेन में मृतकों में उन लोगों को शामिल नहीं किया गया है जिनकी मौत देखभाल गृह या समुदाय में कहीं अन्य जगह हुई है।

टॅग्स :कोरोना वायरससीओवीआईडी-19 इंडियाअमेरिकाफ़्रांसब्रिटेनलोकमत हिंदी समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा