लाइव न्यूज़ :

Coronavirus: रमजान की नमाज कराने के बाद कोविड-19 से संक्रमित पाया गया मौलवी

By भाषा | Updated: April 27, 2020 14:13 IST

दक्षिण-पश्चिम बांग्लादेश में एक स्थानीय मस्जिद में रमजान की नमाज अदा कराने वाले मौलवी के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है।

Open in App
ठळक मुद्देदक्षिण-पश्चिम बांग्लादेश में एक स्थानीय मस्जिद में रमजान की नमाज अदा कराने वाले मौलवी के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है।अधिकारी नमाज में शामिल हुए 20-25 लोगों की सूची बना रहे हैं और उनकी जांच भी की जाएगी।

ढाका। दक्षिण-पश्चिम बांग्लादेश में एक स्थानीय मस्जिद में रमजान की नमाज अदा कराने वाले मौलवी के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। ‘बीडीन्यूनज24’ की खबर के अनुसार मौलवी ने मगुरा जिले के अडडांगा गांव में एक मस्जिद में शनिवार को रमजान की नमाज की अगुवाई की थी और इसके एक दिन बाद वह कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए।

खबर के अनुसार अधिकारी नमाज में शामिल हुए 20-25 लोगों की सूची बना रहे हैं और उनकी जांच भी की जाएगी। खबर में शालिखा उप जिले के मुख्य कार्यकारी अधिकारी तनवीर रहमान के हवाले से कहा गया कि मौलवी बाघरपरा पश्विम गांव के हैं, जो मस्जिद से करीब डेढ किलोमीटर दूर है। इस पूरे इलाके में लॉकडाउन है। बांग्लादेश में रविवार तक कोविड-19 के 5,416 पुष्ट मामले थे और 145 लोगों की जान जा चुकी है।

धार्मिक मामलों के मंत्रालय ने एक आपात नोटिस जारी करते हुए लोगों से मस्जिदों में इकट्ठा ना होने और घर पर ही नमाज पढ़ने की अपील की है। नोटिस में कहा गया कि अधिकतम 10 लोग ही मस्जिदों में जुमे की नमाज के लिए इकट्ठे हो सकते हैं। सरकार ने अन्य धार्मिक स्थलों पर जाने पर भी रोक लगा दी है। बांग्लादेश ने केाविड-19 के बढ़ते खतरे को देखते हुए देश में पांच मई तक बंद की घोषणा की है।

टॅग्स :कोरोना वायरसबांग्लादेश
Open in App

संबंधित खबरें

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

भारतबांग्लादेश ने IPL पर अपना रुख बदला, देश अब करेगा मैचों का प्रसारण, मंत्री ने पुष्टि की

विश्व40 की जगह और 50 को बैठाया?, 6 घंटे बाद डूबी बस को पद्मा नदी से बाहर निकाला, अब तक 23 शव बरामद, लोग लापता, वीडियो

भारतकोलकाता में भूकंप, रिक्टर स्केल पर 5.4 तीव्रता, डर से भागे लोग, वीडियो

विश्वहत्यारों के समर्थक ने क्यों दी श्रद्धांंजलि?

विश्व अधिक खबरें

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट