लाइव न्यूज़ :

Coronavirus Global: पाकिस्तान में 2255 लोग मरे, कुल केस 113,702, सुप्रीम कोर्ट ने कहा-कोविड-19 को गंभीरता से लें, राष्ट्रीय कानून बनाएं

By भाषा | Updated: June 10, 2020 15:39 IST

पाकिस्तान में भी कोविड-19 के मामले लगातार बढ़ रहा है। पाक के सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि जल्द से जल्द इस पर राष्ट्रीय कानून बनाएं। देश भर में 113,702 केस हो गया है।

Open in App
ठळक मुद्देमरने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 2,255 हो गई और बीते 24 घंटों में 5,387 नए मरीज सामने आए। मंत्रालय ने बताया कि देशभर में अभी तक इस बीमारी से कुल 36,308 मरीज स्वस्थ हुए हैं। दो हफ्ते का लॉकडाउन लगाने की नीति का पालन करने के विश्व स्वास्थ्य संगठन के प्रस्ताव को खारिज कर दिया है। 

इस्लामाबादः पाकिस्तान में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के सबसे अधिक 500 से ज्यादा मामले सामने आए। इससे एक दिन पहले विश्व स्वास्थ्य संगठन ने इस संक्रमण के बढ़ते मामलों को रोकने के लिए ‘‘रुक-रुककर लॉकडाउन’’ लगाने का सरकार से अनुरोध किया था।

राष्ट्रीय स्वास्थ्य सेवा मंत्रालय के अनुसार इस अवधि के दौरान कोविड-19 के 83 और मरीजों की मौत हो गई जिससे मरने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 2,255 हो गई और बीते 24 घंटों में 5,387 नए मरीज सामने आए। मंत्रालय ने बताया कि देशभर में अभी तक इस बीमारी से कुल 36,308 मरीज स्वस्थ हुए हैं।

संक्रमितों के कुल 113,702 मामलों में से पंजाब में 43,460, सिंध में 41,303, खैबर-पख्तूनख्वा में 14,527, बलूचिस्तान में 7,031, इस्लामाबाद में 5,963, गिलगित-बाल्टिस्तान में 974 और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में 444 मामले सामने आए। यह विषाणु तेजी से फैल रहा है लेकिन सरकार ने वैकल्पिक आधार पर दो हफ्ते की रियायत देने के बाद दो हफ्ते का लॉकडाउन लगाने की नीति का पालन करने के विश्व स्वास्थ्य संगठन के प्रस्ताव को खारिज कर दिया है। 

पाकिस्तान के उच्चतम न्यायालय ने सरकार से कहा- कोविड-19 को गंभीरता से लें, राष्ट्रीय कानून बनाएं

पाकिस्तान के उच्चतम न्यायालय ने सरकार को कोविड-19 से उत्पन्न हालात को गंभीरता से लेने और इस महामारी की रोकथाम के लिये राष्ट्रीय कानून बनाने का निर्देश दिया है। उच्चतम न्यायालय के दो न्यायाधीशों के कोरोना वायरस से संक्रमित पाए जाने के बाद अदालत ने यह हिदायत दी है।

प्रधान न्यायाधीश गुलजार अहमद ने कोरोना वायरस की रोकथाम को लेकर स्वत: संज्ञान लेने वाली पीठ की अगुवाई करते हुए कहा, ''दो न्यायाधीशों के कोरोना वायरस से संक्रमित पाए जाने के बाद हम अदालत में भी इस महामारी की आंच को महसूस कर रहे हैं। '' अहमद ने कहा, "हम पूरे देश में लागू होने वाला राष्ट्रीय स्तर का कानून बनाने पर जोर दे रहे हैं, इसके बावजूद कोई कानून नहीं बनाया जा रहा।'' उन्होंने कहा कि संघीय सरकार को इस मामले को गंभीरता से लेते हुए राष्ट्रीय स्तर का कानून बनाना चाहिए।

समाचार पत्र 'डॉन' की खबर के अनुसार अदालत ने कहा कि कोविड-19 राष्ट्रीय स्तर की समस्या है और उससे राष्ट्रीय स्तर पर ही निपटना चाहिये। पूर्व प्रधानमंत्री शाहिद खाकान अब्बासी के कोरोना वायरस से संक्रमित पाए जाने के एक दिन बाद पाकिस्तान मुस्लिम लीग-एन की प्रवक्ता मरियम औरंगजेब को भी संक्रमित पाया गया है। मरियम की मां और पीएमएल-एन की सांसद ताहिरा औरंगजेब को भी संक्रमित पाया गया है। मां और बेटी दोनों ने खुद को सबसे अलग कर लिया है और पृथकवास में चली गई हैं।

टॅग्स :कोरोना वायरसकोविड-19 इंडियापाकिस्तानचीनवर्ल्ड हेल्थ आर्गेनाइजेशनअमेरिका
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

विश्व अधिक खबरें

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल