लाइव न्यूज़ :

दक्षिण पूर्वी एशिया के कई देशों में कोरोना का कहर, न कब्रिस्तान में बची जगह, न मिल रही ऑक्सीजन

By अभिषेक पारीक | Updated: July 22, 2021 15:47 IST

कई देशों में कोरोना के मामले फिर से बढ़ गए हैं और कई देशों में लोगों को दफनाने के लिए जगह कम पड़ रही है और नई जगह तलाशी जाने लगी है। साथ ही भारत की तरह ही कुछ देशों में ऑक्सीजन संकट भी परेशान कर रहा है। 

Open in App
ठळक मुद्देदक्षिण पूर्वी एशिया के कुछ देशों में कोरोना के दैनिक मामलों की संख्या में तेजी से इजाफा हुआ है। इंडोनेशिया में दैनिक 50 हजार मामले सामने आए, वहीं एक ही दिन में 1300 की मौत हो गई। इंडोनेशिया में ऑक्सीजन की किल्लत है, वहीं मलेशिया में कब्रों के लिए जगह कम पड़ गई है। 

दुनिया में कोरोना के मामले कम होने का नाम ही नहीं ले रहे हैं। वैश्विक महामारी के एक देश में मामले कम होते हैं तो दूसरे देश में बढ़ जाते हैं। कई देशों में कोरोना के मामले फिर से बढ़ गए हैं और कई देशों में लोगों को दफनाने के लिए जगह कम पड़ रही है और नई जगह तलाशी जाने लगी है। साथ ही भारत की तरह ही कुछ देशों में ऑक्सीजन संकट भी परेशान कर रहा है। 

कोरोना को लेकर एशिया में इंडोनेशिया और मलेशिया में स्थिति काफी विकट होती जा रही है। इंडोनेशिया में जहां कोरोना के मामलों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है और बड़ी संख्या में लोगों की मौत हो रही है। दूसरी लहर के वक्त भारत में ऑक्सीजन की कमी को लेकर हंगामा मचा था, वही स्थिति अब इंडोनेशिया की है। सरकार ने ऑक्सीजन उत्पादन को सिर्फ चिकित्सकीय इस्तेमाल में उपयोग का आदेश दिया है। सरकार ने ऑक्सीजन का उत्पादन बढ़ाने के भी आदेश दिए हैं। देश को करीब दो सप्ताह से ऑक्सीजन की कमी से जूझना पड़ रहा है। 

मलेशिया में भी हालात बद से बदतर होते जा रहे हैं। यहां के अस्पतालों में कोरोना के कारण बड़ी संख्या में लोग पहुंच रहे हैं। अस्पतालों के बैड फुल होने के बाद मरीजों के लिए रिसॉर्ट्स को भी अस्थायी अस्पतालों में तब्दील कर दिया गया है, जहां उन्हें भर्ती कर इलाज किया जा रहा है। यहां भी ऑक्सीजन की किल्लत ने परेशानी को और बढ़ा दिया है। वहीं दूसरी ओर, कब्रिस्तान में मृतकों को दफनाने के लिए जगह की कमी हो गई है। जिसके बाद शवों को दफनाने के लिए दूसरी जगह तलाशी जा रही है। 

मलेशिया के सेलेनगोर के सरकारी अस्पताल में खाली बैड नहीं बचे हैं। ऐसे में लोगों का घरों पर और दूसरी जगहों पर इलाज किया जा रहा है। मलेशिया के सबसे अमीर शहरों में सेलेनगोर की गिनती होती है और बड़ी संख्या में अमीर लोग यहां पर रहते हैं। बावजूद इसके लोगों को अस्पतालों में बैड नहीं मिल रहे हैं। सरकार की ओर से बैड बढ़ाने के बाद यह स्थिति है। 

बता दें कि पिछले कुछ दिनों में दक्षिण पूर्व एशिया के कई देशों में अचानक मामले बढ़े हैं। इंडोनेशिया में 4.17 फीसद और मलेशिया में 3.18 फीसद मामलों में बढ़ोतरी हुई है। इंडोनेशिया में बुधवार को एक ही दिन में 1383 लोगों की मौत हो गई है। यहां पर 50 हजार से ज्यादा मामले एक दिन में सामने आ रहे हैं। वहीं मलेशिया में 13 जुलाई को एक दिन में दस हजार मामले सामने आने के बाद लॉकडाउन लगाना पड़ा था। 

टॅग्स :कोरोना वायरसकोरोना वायरस हॉटस्‍पॉट्सइंडोनेशिया
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वसो रहे थे लोग, 16 बुजुर्ग जिंदा जले, इंडोनेशिया के वृद्धाश्रम में भयावह हादसा

क्रिकेट1 ओवर में 5 विकेट! इंडोनेशिया के गेंदबाज ने T20I में बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड

विश्व34 लोगों को ले जा रही बस टोल रोड पर नियंत्रण खो बैठी और कंक्रीट से टकराने के बाद पलटी, 16 की मौत, 5 की हालत गंभीर और 13 नाजुक

विश्वइंडोनेशिया में हाई स्कूल की मस्जिद में कई विस्फोट, 55 लोग घायल

विश्वIndonesia: जकार्ता में मस्जिद में हुए कई विस्फोट, 50 से ज्यादा घायल

विश्व अधिक खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा