लाइव न्यूज़ :

कोरोना वायरस किस तरह बदल रहा है रूप, वैज्ञानिकों ने नए अध्ययन में पता लगाया, जानिए मामला

By भाषा | Updated: July 23, 2020 17:14 IST

यह खोज कोविड-19 के खात्मे के लिए नए टीके तैयार करने में मददगार हो सकती है। ब्रिटेन की यूनिवर्सिटी ऑफ बाथ के एलन राइस सहित अनुसंधानकर्ताओं का कहना है कि जब सभी जीवधारी उत्परिवर्तन (रूप में बदलाव) करते हैं तो यह प्रक्रिया सामान्य तौर पर आकस्मिक होती है।

Open in App
ठळक मुद्देनव-कोरोना वायरस सार्स-कोव-2 से संबंधित अध्ययन पत्रिका ‘मॉलीक्यूलर बॉयलॉजी एंड इवोल्यूशन’ में प्रकाशित हुआ है।उत्परिवर्तन की प्रक्रिया आकस्मिक न हो तथा मानव इसे कमजोर करने के लिए रक्षा तंत्र के रूप में उत्परिवर्तित कर रहे हैं।वैज्ञानिकों ने विश्वभर से 15,000 से अधिक वायरस जीनोम का आकलन किया तथा 6,000 से अधिक उत्परिवर्तनों की पहचान की।

लंदनः वैज्ञानिकों ने एक नए अध्ययन में पता लगाया है कि नए कोरोना वायरस का कुछ उत्परिवर्तन मानव की रोग प्रतिरोधक क्षमता प्रणाली से संबंधित उस प्रोटीन से दिशा-निर्देशित होता है जो इसे कमजोर करने में सहायक है, लेकिन वायरस इसके खिलाफ फिर उठ खड़ा होता है।

यह खोज कोविड-19 के खात्मे के लिए नए टीके तैयार करने में मददगार हो सकती है। ब्रिटेन की यूनिवर्सिटी ऑफ बाथ के एलन राइस सहित अनुसंधानकर्ताओं का कहना है कि जब सभी जीवधारी उत्परिवर्तन (रूप में बदलाव) करते हैं तो यह प्रक्रिया सामान्य तौर पर आकस्मिक होती है।

अध्ययन में कहा गया है कि लेकिन कोरोना वायरस के मामले में हो सकता है कि उत्परिवर्तन की प्रक्रिया आकस्मिक न हो तथा मानव इसे कमजोर करने के लिए रक्षा तंत्र के रूप में उत्परिवर्तित कर रहे हैं। नव-कोरोना वायरस सार्स-कोव-2 से संबंधित अध्ययन पत्रिका ‘मॉलीक्यूलर बॉयलॉजी एंड इवोल्यूशन’ में प्रकाशित हुआ है।

वैज्ञानिकों ने विश्वभर से 15,000 से अधिक वायरस जीनोम का आकलन किया तथा 6,000 से अधिक उत्परिवर्तनों की पहचान की। यूनिवर्सिटी ऑफ बाथ के मिलनर सेंटर फॉर इवोल्यून के निदेशक लॉरेंस हर्स्ट ने कहा, ‘‘हम वायरस का उत्परिवर्तन कर इस पर हमला कर रहे हैं।’’

अनुसंधानकर्ताओं ने पाया कि उद्विकास के क्रम में प्राकृतिक चयन या ‘योग्यतम की जीत’ के सिद्धांत के तहत कोरोना वायरस उत्परिवर्तन प्रक्रिया के खिलाफ फिर उठ खड़ा होता है। यह खोज कोविड-19 के खिलाफ नए टीके बनाने में मददगार हो सकती है।

विश्व में कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए लोगों की संख्या डेढ़ करोड़ के करीब पहुंची

दुनियाभर में कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए लोगों की कुल संख्या बुधवार को डेढ़ करोड़ के करीब पहुंच गई। जॉन हॉपकिंस यूनिवर्सिटी के आंकड़ों के अनुसार दुनियाभर में कोविड-19 से 6,17,000 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है।

अमेरिका में कोविड-19 से मरने वालों की संख्या 1,40,000 से अधिक हो गई है और अब भी संक्रमण के काफी अधिक मामले सामने आ रहे हैं। अमेरिका में एक समय संक्रमण के मामलों में सबसे आगे चल रहे न्यूयॉर्क को अब देश के सबसे बड़े राज्य कैलिफोर्निया ने पीछे छोड़ दिया है। जॉन हॉपकिंस की तालिका के अनुसार कैलिफोर्निया में 4,09,000 लोग कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं।

टॅग्स :कोरोना वायरसकोरोना वायरस इंडियावर्ल्ड हेल्थ आर्गेनाइजेशनकोविड-19 इंडियाकोवाक्सिनअमेरिकाचीनब्रिटेन
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा