लाइव न्यूज़ :

दक्षिण अफ्रीका में कोरोना वायरस के मामले पांच लाख के पार, 8153 लोगों की हो चुकी मौत

By भाषा | Updated: August 2, 2020 10:26 IST

डर्बन के विषाणु विज्ञानी डेनिस चोपेरा ने कहा, ‘‘यह एक महत्वपूर्ण आंकड़ा है जो दिखाता है कि हम मामले तेजी से बढ़ने के चरण में आ चुके हैं। जल्द ही यहां संक्रमण के मामले दस लाख हो सकते हैं।’’

Open in App
ठळक मुद्देदक्षिण अफ्रीका में कोविड-19 के मामले पांच लाख के पार पहुंच गए हैं जो अफ्रीका के 54 देशों में सामने आए संक्रमण के कुल मामलों का 50 फीसदी से भी अधिक है। स्वास्थ्य मंत्री स्कुविजिनाए मैकिनिजे ने शनिवार रात को कोरोना वायरस संक्रमण के 10,107 नए मामले सामने आने की जानकारी दी।

जोहानिसबर्गः दक्षिण अफ्रीका में कोविड-19 के मामले पांच लाख के पार पहुंच गए हैं जो अफ्रीका के 54 देशों में सामने आए संक्रमण के कुल मामलों का 50 फीसदी से भी अधिक है। स्वास्थ्य मंत्री स्कुविजिनाए मैकिनिजे ने शनिवार रात को कोरोना वायरस संक्रमण के 10,107 नए मामले सामने आने की जानकारी दी। इसके साथ ही यहां संक्रमण के कुल 5,03,290 मामले हो गए हैं जिनमें से 8,153 लोगों की संक्रमण से मौत हो चुकी है।दक्षिण अफ्रीका की आबादी करीब 5.8 करोड़ है और जॉन हॉपकिन्स विश्वविद्यालय के मुताबिक संक्रमित व्यक्तियों की संख्या के मामले में यह अमेरिका, ब्राजील, रूस और भारत के बाद दुनिया का पांचवा देश है। लेकिन इन देशों में दक्षिण अफ्रीका के मुकाबले आबादी कहीं ज्यादा है।

डर्बन के विषाणु विज्ञानी डेनिस चोपेरा ने कहा, ‘‘यह एक महत्वपूर्ण आंकड़ा है जो दिखाता है कि हम मामले तेजी से बढ़ने के चरण में आ चुके हैं। जल्द ही यहां संक्रमण के मामले दस लाख हो सकते हैं।’’ उन्होंने कहा कि यह बात तो तय है कि जो आंकड़े सामने आए हैं, संक्रमण के मामले उससे कहीं अधिक हैं और यह वायरस लंबे वक्त तक यहां रहने वाला है। देश में संक्रमण के 35 फीसदी से अधिक मामले जोहानिसबर्ग में हैं।

विशेषज्ञों का कहना है कि अगस्त के अंत या सितंबर की शुरुआत तक संक्रमण के सर्वाधिक मामले सामने आ सकते हैं। कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के लिए दक्षिण अफ्रीका में अप्रैल तथा मई में सख्त लॉकडाउन लागू किया गया था लेकिन अर्थव्यवस्था को पहुंचे भारी नुकसान को देखते हुए जून में गतिविधियां धीरे-धीरे शुरू की गईं। 

टॅग्स :कोरोना वायरससाउथ अफ़्रीका
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट2018 के सैंडपेपर कांड के बाद पहली बार ऑस्ट्रेलिया टेस्ट के लिए करेगा साउथ अफ्रीका टूर, पूरा शेड्यूल देखें

ज़रा हटकेदक्षिण अफ्रीका से भारत आई मादा चीता गामिनी ने 3 शावकों को दिया जन्म, देश में कुल संख्या बढ़ कर 38, वीडियो

क्रिकेटSA Vs CAN: आखिरी ओवरों में छक्कों की बारिश, मिलर और स्टब्स ने कनाडा को किया बेहाल

क्रिकेटटी20 विश्व कप से पहले दक्षिण अफ्रीका को झटका, टोनी डी जोरजी और डोनोवन फरेरा बाहर, इन खिलाड़ी को मौका

विश्व71.65 प्रतिशत वोट हासिल करके 7वीं बार जीते युगांडा के राष्ट्रपति योवेरी मुसेवेनी, संगीतकार से नेता बने बोबी वाइन को 24.72 प्रतिशत वोट मिले

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला