लाइव न्यूज़ :

Coronavirus: ब्रिटेन: एक दिन में सर्वाधिक 980 लोगों की मौत, भारत से जल्द पैरासिटामॉल के 30 लाख पैकेट की पहली खेप का इंतजार

By भाषा | Updated: April 11, 2020 05:49 IST

ब्रिटेन ने शुक्रवार को उम्मीद जतायी कि भारत से पैरासिटामॉल दवा के 30 लाख पैकेट की पहली खेप 48 घंटे के भीतर देश में आ जाएगी। इसके लिये उसने भारत सरकार का आभार भी व्यक्त किया।

Open in App
ठळक मुद्देब्रिटेन में बीते 24 घंटे के दौरान कोरोना वायरस के संक्रमण से 980 लोगों की मौत हो गई। स्वास्थ्य मंत्री मैट हैनकॉक ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। ब्रिटेन में एक दिन में हुई मौत का यह सबसे बड़ा आंकड़ा है। इसके साथ ही देश में कोरोना वायरस के संक्रमण से मरने वालों की कुल संख्या लगभग आठ हजार हो गई है।

ब्रिटेन में बीते 24 घंटे के दौरान कोरोना वायरस के संक्रमण से 980 लोगों की मौत हो गई। स्वास्थ्य मंत्री मैट हैनकॉक ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

ब्रिटेन में एक दिन में हुई मौत का यह सबसे बड़ा आंकड़ा है। इसके साथ ही देश में कोरोना वायरस के संक्रमण से मरने वालों की कुल संख्या लगभग आठ हजार हो गई है। इसके अलावा संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 65 हजार हो गई है।

ब्रिटेन को उम्मीद, भारत से जल्द आएगी पैरासिटामॉल के 30 लाख पैकेट की पहली खेप

ब्रिटेन ने शुक्रवार को उम्मीद जतायी कि भारत से पैरासिटामॉल दवा के 30 लाख पैकेट की पहली खेप 48 घंटे के भीतर देश में आ जाएगी। इसके लिये उसने भारत सरकार का आभार भी व्यक्त किया।

भारत ने कोरोना वायरस महामारी के बीच दवाओं के निर्यात पर पाबंदी लगा दी थी, जिसे हाल ही में हटा दिया गया है। विदेश एवं राष्ट्रमंडल मंत्रालय में दक्षिण एशिया तथा राष्ट्रमंडल मामलों के राज्यमंत्री लॉर्ड तारिक अहमद ने कहा, ''ब्रिटेन और भारत कोविड-19 खतरे से निपटने के लिये मिलकर काम कर रहे हैं। दवा भेजने के लिये मैं ब्रिटेन सरकार की ओर से भारत सरकार का आभार व्यक्त करता हूं।''

उन्होंने कहा कि पानी का जहाज दवा लेकर रविवार तक यहां पहुंच जाएगा।

टॅग्स :कोरोना वायरसब्रिटेनसीओवीआईडी-19 इंडियालोकमत हिंदी समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतहोर्मुज जलडमरूमध्य को लेकर 35 देशों की बैठक, ब्रिटेन पीएम कीर स्टॉर्मर ने भारत को दिया न्योता?, विदेश सचिव विक्रम मिसरी शामिल?

विश्व35 देशों को एक साथ लाएंगे, होर्मुज जलडमरूमध्य पर करेंगे बातचीत?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर ने दिया झटका

क्रिकेटMI vs KKR IPL 2026 Match: बीसीसीआई ब्रॉडकास्ट इंजीनियर का मुंबई ट्राइडेंट होटल में मिला शव?, आईपीएल की जिम्मेदारी देख रहे थे?

कारोबारब्रिटेन की बादशाहत क्यों याद आ गई?, लेकिन जंग की सनक ले डूबी

स्वास्थ्यकौन हैं डॉ. आरती किनिकर?, सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा में खास उपलब्धि के लिए लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026 पुरस्कार

विश्व अधिक खबरें

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्वNASA Artemis II: पृथ्वी पीछे छूटी, लक्ष्य सामने! मानव इतिहास में पहली बार आर्टेमिस II 'वहां' जाने की तैयारी, जहां कोई नहीं पहुंचा

विश्वकौन कहता है कि अकेला चना भाड़ नहीं फोड़ता!