लाइव न्यूज़ :

Coronavirus: इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के बाद सेना प्रमुख ने किया खुद को पृथक

By भाषा | Updated: April 1, 2020 07:07 IST

इससे एक दिन पहले प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू और उनके नजदीकी सलाहकारों को भी पृथक कर दिया गया था क्योंकि संसदीय मामले से जुड़ा उनका एक सहयोगी कोरोना से संक्रमित पाया गया। लेफ्टिनेंट जनरल कोचावी, मेजर जनरल तमीर यदायी और सैन्य अभियान निदेशालय के कमांडर आहरोन हलीवा 10 दिन पहले एक बैठक में शामिल हुए थे। बाद में इसी बैठक में शामिल हुए एक कमांडर की कोरोना की जांच पॉजिटिव पाई गई।

Open in App
ठळक मुद्देइजराइल रक्षा बल (आईडीएफ) के प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल अवीव कोचावी और दो वरिष्ठ सैन्य अधिकारियों ने मंगलवार को खुद को रोजमर्रा के मेलजोल से पृथक कर लिया...वे हाल ही में उस कमांडर के सम्पर्क में आए थे जिसके कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। इजरायली सेना ने इसकी जानकारी दी है।

इजराइल रक्षा बल (आईडीएफ) के प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल अवीव कोचावी और दो वरिष्ठ सैन्य अधिकारियों ने मंगलवार को खुद को रोजमर्रा के मेलजोल से पृथक कर लिया क्योंकि वे हाल ही में उस कमांडर के सम्पर्क में आए थे जिसके कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। इजरायली सेना ने इसकी जानकारी दी है।

इससे एक दिन पहले प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू और उनके नजदीकी सलाहकारों को भी पृथक कर दिया गया था क्योंकि संसदीय मामले से जुड़ा उनका एक सहयोगी कोरोना से संक्रमित पाया गया। लेफ्टिनेंट जनरल कोचावी, मेजर जनरल तमीर यदायी और सैन्य अभियान निदेशालय के कमांडर आहरोन हलीवा 10 दिन पहले एक बैठक में शामिल हुए थे। बाद में इसी बैठक में शामिल हुए एक कमांडर की कोरोना की जांच पॉजिटिव पाई गई।

स्थानीय मीडिया के मुताबिक जिस कमांडर के कोरोना से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है वो आंतरिक मोर्चा कमान की एक इकाई का अधिकारी है। सेना के एक बयान में कहा गया है कि कोचावी में कोरोना के कोई लक्षण नहीं दिखे हैं और उनकी जल्द ही कोरोना वायरस से जुड़ी जांच की जाएगी।

टॅग्स :कोरोना वायरसइजराइलबेंजामिन नेतन्याहूलोकमत हिंदी समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्वकौन कहता है कि अकेला चना भाड़ नहीं फोड़ता!

विश्वक्या खत्म होने वाला है ईरान युद्ध? ट्रंप ने राष्ट्र के नाम संबोधन में कहा- "हमने वो पा लिया जिसके लिए लड़ रहे..."

विश्व अधिक खबरें

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला