Coronavirus: न्यूयार्क में एक दिन में 758 लोगों की मौत, इटली और फ्रांस में मृतकों की संख्या में आई कमी

By भाषा | Published: April 13, 2020 07:52 AM2020-04-13T07:52:51+5:302020-04-13T07:52:51+5:30

कोरोना वायरस महामारी से सर्वाधिक प्रभावित इटली में तीन हफ्तों से अधिक समय बाद रविवार को सबसे कम संख्या में लोगों की मौत हुई। नागरिक सुरक्षा सेवा ने 431 मौत दर्ज की है, जो 19 मार्च से सबसे कम है।

Coronavirus: 758 people died in one day in New York, death toll in Italy and France reduces | Coronavirus: न्यूयार्क में एक दिन में 758 लोगों की मौत, इटली और फ्रांस में मृतकों की संख्या में आई कमी

तस्वीर का इस्तेमाल केवल प्रतीकात्मक तौर पर किया गया है। (फाइल फोटो)

Highlightsअमेरिका के न्यूयार्क राज्य में बीते 24 घंटे में 758 लोगों की कोरोना वायरस के कारण मौत हो गई। न्यूयार्क के गवर्नर एंड्रयू क्युमो ने कहा कि संख्या में बहुत अधिक कम तो नहीं लेकिन कुछ कमी तो आई है।कोरोना वायरस महामारी से सर्वाधिक प्रभावित इटली में तीन हफ्तों से अधिक समय बाद रविवार को सबसे कम संख्या में लोगों की मौत हुई। फ्रांस में कोरोना वायरस संक्रमण से मरने वालों की संख्या अब 14 हजार 393 हो गई है। हालांकि बीते 24 घंटे में मृतकों की संख्या में अपेक्षाकृत कमी आई है।

अमेरिका के न्यूयार्क राज्य में बीते 24 घंटे में 758 लोगों की कोरोना वायरस के कारण मौत हो गई। न्यूयार्क के गवर्नर एंड्रयू क्युमो ने कहा कि संख्या में बहुत अधिक कम तो नहीं लेकिन कुछ कमी तो आई है। 11 अप्रैल को संक्रमण से 758 लोगों की मौत हुई। राज्य में कोविड-19 से 1,80,458 से अधिक लोग संक्रमित हैं और मरने वालों की संख्या 9,385 है।

इटली में तीन हफ्तों बाद सबसे कम लोगों की मौत दर्ज की गई

कोरोना वायरस महामारी से सर्वाधिक प्रभावित इटली में तीन हफ्तों से अधिक समय बाद रविवार को सबसे कम संख्या में लोगों की मौत हुई। नागरिक सुरक्षा सेवा ने 431 मौत दर्ज की है, जो 19 मार्च से सबसे कम है। इटली में अब तक 19,899 लोगों की मौत हो चुकी है और मृतकों की आधिकारिक संख्या के मामले में वह अमेरिका के बाद दूसरे स्थान पर है।

फ्रांस में मृतकों की दैनिक संख्या में कमी आई

फ्रांस में कोरोना वायरस संक्रमण से मरने वालों की संख्या अब 14 हजार 393 हो गई है। हालांकि बीते 24 घंटे में मृतकों की संख्या में अपेक्षाकृत कमी आई है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने यह जानकारी। मंत्रालय ने कहा कि बीते एक दिन में 315 लोगों की मौत हुई है। इससे एक दिन पहले 345 लोगों की मौत हुई थी। इसके अलावा आईसीयू में भर्ती मरीजों की संख्या में लगातार चौथे दिन गिरावट आई है।

Web Title: Coronavirus: 758 people died in one day in New York, death toll in Italy and France reduces

विश्व से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे