लाइव न्यूज़ :

कोरोना वायरस: चीन में 35 और लोगों की हुई मौत, दक्षिण कोरिया में 376 नए मामलों की पुष्टि

By भाषा | Updated: March 1, 2020 08:38 IST

Coronavirus: दक्षिण कोरिया ने रविवार को कोरोना वायरस के 376 और मामलों की पुष्टि की जिससे देश में संक्रमित लोगों की संख्या 3,526 पर पहुंच गई है। यह चीन के बाहर किसी देश में कोरोना वायरस के सबसे अधिक मामले हैं।

Open in App
ठळक मुद्देचीन में कोरोना वायरस का कहर जारी है तथा रविवार को वहां 35 और लोगों की मौत हो गई। इस जानलेवा संक्रामक रोग से अभी तक देश में 2,870 लोगों की मौत हो चुकी है। चीन के अधिकारियों ने शनिवार को 47 लोगों की मौत की सूचना दी थी।

चीन में कोरोना वायरस का कहर जारी है तथा रविवार को वहां 35 और लोगों की मौत हो गई। इस जानलेवा संक्रामक रोग से अभी तक देश में 2,870 लोगों की मौत हो चुकी है। चीन के अधिकारियों ने शनिवार को 47 लोगों की मौत की सूचना दी थी। राष्ट्रीय स्वास्थ्य आयोग ने 573 संक्रमण के नए मामलों की पुष्टि की है। इसी के साथ ही चीन के मुख्य भूभाग में कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या 79,824 पर पहुंच गई है।

वहीं दक्षिण कोरिया ने रविवार को कोरोना वायरस के 376 और मामलों की पुष्टि की जिससे देश में संक्रमित लोगों की संख्या 3,526 पर पहुंच गई है। यह चीन के बाहर किसी देश में कोरोना वायरस के सबसे अधिक मामले हैं।

कोरिया के रोग नियंत्रण एवं रोकथाम केंद्रों ने एक बयान में बताया कि करीब 90 फीसदी नये मामले दाएगू और उसके पड़ोसी प्रांत उत्तर ग्योंगसांग में सामने आए हैं। यह संख्या और बढ़ने की आशंका है क्योंकि अधिकारियों ने शिन्चेओंजी चर्च ऑफ जीजस के 2,60,000 से अधिक सदस्यों की जांच की गई।

दरअसल, दक्षिण कोरिया में इस विषाणु के संक्रमण के करीब आधे मामले इसी चर्च से जुड़े हैं इसलिए इसे देश में बीमारी का केंद्र माना जा रहा है। 

टॅग्स :कोरोना वायरसचीनदक्षिण कोरिया
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारअमेरिका-इजराइल ईरान युद्ध के बीच रूस का खामोश खेल

विश्वक्या जख्म पर मरहम लगाएंगे बालेन शाह?

विश्वईरान के साथ युद्ध और यात्रा स्थगित?, 14 और 15 मई को चीन जाएंगे अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, देखिए शेयडूल

कारोबारईरानी निशाने पर इजराइल नहीं, खाड़ी के देश!

कारोबारपश्चिम एशिया संकटः यूरिया का उत्पादन 50 प्रतिशत कम, गैस आपूर्ति घटकर 60-65 प्रतिशत, एक्शन में मोदी सरकार?

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला