लाइव न्यूज़ :

Coronavirus: फ्रांस में 1,995 लोगों की मौत, इटली में एक दिन में हजार लोगों की गई जान, ईरान में मृतकों की संख्या 2,378 पहुंची

By भाषा | Updated: March 28, 2020 05:41 IST

फ्रांस में शुक्रवार को कोरोना वायरस से 299 लोगों की मौत हो गई और अब तक देश में इस वायरस से 1,995 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं, इटली में कोरोना वायरस से शुक्रवार को एक ही दिन में 969 लोगों की मौत हो गई। हालांकि संक्रमण दर में कमी आई है।

Open in App
ठळक मुद्देफ्रांस में शुक्रवार को कोरोना वायरस से 299 लोगों की मौत हो गई और अब तक देश में इस वायरस से 1,995 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं, इटली में कोरोना वायरस से शुक्रवार को एक ही दिन में 969 लोगों की मौत हो गई। हालांकि संक्रमण दर में कमी आई है।ईरान ने शुक्रवार को घोषणा की कि कोरोना वायरस से 144 और लोगों की मौत हो गई जिससे इस देश में मृतकों की आधिकारिक संख्या 2,378 हो गई।

फ्रांस में शुक्रवार को कोरोना वायरस से 299 लोगों की मौत हो गई और अब तक देश में इस वायरस से 1,995 लोगों की मौत हो चुकी है। फ्रांस के शीर्ष स्वास्थ्य अधिकारी जेरोम सालोमोन ने संवाददाताओं को बताया कि कोरोना वायरस से देश में 32,964 लोग संक्रमित हैं। हालांकि यह संख्या काफी ज्यादा हो सकती है कि क्योंकि जांच अभी उन्हीं लोगों की हो रही है जिनमें इससे संक्रमित होने का काफी खतरा है।

कोरोना वायरस: इटली में एक दिन में लगभग एक हजार लोगों की मौत

इटली में कोरोना वायरस से शुक्रवार को एक ही दिन में 969 लोगों की मौत हो गई। हालांकि संक्रमण दर में कमी आई है। नागरिक सुरक्षा एजेंसी ने बताया कि इटली में 86,500 मामलों की पुष्टि हुई है। पिछले दिनों के आठ प्रतिशत गति से बढ़ने की अपेक्षा इसमें कुल 7.4 फीसदी ही बढ़ोतरी हुई है।

कोरोना वायरस: ईरान में मृतकों की संख्या 2,378 पहुंची

ईरान ने शुक्रवार को घोषणा की कि कोरोना वायरस से 144 और लोगों की मौत हो गई जिससे इस देश में मृतकों की आधिकारिक संख्या 2,378 हो गई। स्वास्थ्य मंत्रालय के प्रवक्ता किन्योश जहांपुर ने टेलीविजन पर संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘‘पिछले 24 घंटे में हमने देशभर में कोरोना वायरस के 2,926 नये मामलों की पुष्टि की है।’’ उन्होंने बताया, ‘‘इससे पूरे देश में पुष्ट मामलों की संख्या 32,332 पहुंच गई है।’’ इनमें से अब तक 11,133 मरीज ठीक हो गये है।’’

उन्होंने बताया कि इस वायरस से संक्रमित लगभग 2,900 मरीजों की स्थिति ‘‘गंभीर’’ बनी हुई है। ईरान इस संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए कड़े कदम उठा रहा है। सेना ने राजधानी तेहरान में स्थित एक प्रदर्शनी केन्द्र में दो हजार बिस्तरों वाले एक अस्थायी अस्पताल का काम पूरा कर लिया है। ईरान की सेना ने कहा कि नये केन्द्र, जिसमें तीन इकाइयां और कई पृथक वार्ड शामिल हैं, को केवल 48 घंटों में स्थापित किया गया।

इस बीच एक ईरानी स्वास्थ्यकर्मी ने लोगों से कोरोना वायरस के डर से शराब नहीं पीने का अनुरोध किया है। ईरानी मीडिया रिपोर्ट के अनुसार अब तक इस देश में मेथनॉल मिली शराब पीने से लगभग 300 लोगों की मौत हो चुकी है। लेबनान में संक्रमण के 391 मामले सामने आये है जबकि सात लोगों की मौत हो गई। लेबनान शुक्रवार को रात्रिकालीन कर्फ्यू लागू करेगा।

इस बीच इजरायल में हाल के दिनों में संक्रमण के मामलों में वृद्धि देखी गई है। देश में संक्रमण के 3,035 मामले सामने आये है जबकि 10 लोगों की मौत हुई है।

(सोर्स- एएफपी)

टॅग्स :कोरोना वायरसफ़्रांसइटलीईरानलोकमत हिंदी समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?