लाइव न्यूज़ :

कोरोना वायरस तेजी से डिजिटल परिवर्तन ला रहा है : एससीओ महासचिव

By भाषा | Updated: December 15, 2020 18:26 IST

Open in App

(सज्जाद हुसैन)

इस्लामाबाद, 15 दिसंबर कोरोना वायरस महामारी ने जन स्वास्थ्य और वैश्विक अर्थव्यवस्था को काफी क्षति पहुंचाई है लेकिन साथ ही सभी सेक्टरों में इसने डिजिटल परिवर्तन की प्रक्रिया में तेजी लाने के नए अवसर दिए हैं। यह बात शंघाई सहयोग संगठन के महासचिव व्लादिमीर नोरोव ने कही।

नोरोव चार दिवसीय 23वें सतत् विकास सम्मेलन के उद्घाटन सत्र में बोल रहे थे। इसका विषय ‘कोविड-19 के समय में सतत् विकास’ है जिसका उद्घाटन सोमवार को इस्लामाबाद में सतत् विकास नीति संस्थान (एसडीपीआई) ने किया।

एसडीपीआई ने बयान जारी कर बताया कि एससीओ के महासचिव ने कहा कि विश्व अर्थव्यवस्था के पुनर्निर्माण में डिजिटल अर्थव्यवस्था और सीमा पार ई-कॉमर्स महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

उन्होंने कहा कि महामारी के समय में वैश्विक ऑनलाइन खुदरा बिक्री बढ़ रही है और अतिरिक्त नौकरियों का सृजन हो रहा है।

नोरोव ने कहा, ‘‘एससीओ के सदस्य देश अफगानिस्तान में स्थायित्व को क्षेत्रीय शांति और आर्थिक विकास की जरूरत के तौर पर देख रहे हैं।’’

उन्होंने कहा कि अफगानिस्तान की सीमाएं एससीओ के चार सदस्य देशों के साथ लगती हैं और इसका स्थायित्व पूरे क्षेत्र में शांति और विकास के लिए महत्वपूर्ण है।

एससीओ का मुख्यालय बीजिंग में है जिसमें आठ सदस्य हैं। भारत और पाकिस्तान 2017 में समूह में शामिल हुए। इसके संस्थापक सदस्यों में चीन, रूस, कजाकिस्तान, किर्गिस्तान, तजाकिस्तान और उज्बेकिस्तान शामिल हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

क्राइम अलर्टTamil Nadu: 6 साल बाद मिला न्याय! पिता-पुत्र की हिरासत में मौत केस में 9 पुलिसकर्मियों को मृत्युदंड

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: ईंधन की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन! क्या भारत में महंगा हो गया पेट्रोल और डीजल? जानें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

विश्व अधिक खबरें

विश्व‘एलिमेंट्‌स’ को बचानेवाले फारसी विद्वान और यूक्लिड से प्रेरित शरलॉक 

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?