लाइव न्यूज़ :

कोरोना वायरस के खात्मे में लंबा वक्त लगेगा: बाइडन

By भाषा | Updated: January 26, 2021 11:20 IST

Open in App

(ललित के झा)

वाशिंगटन, 26 जनवरी अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन ने सोमवार को कहा कि कोरोना वायरस महामारी को पराजित करने में लंबा समय लगेगा तथा वह इस दिशा में आक्रामक तरीके से काम कर रहे हैं।

बाइडन ने व्हाइट हाउस में संवाददाताओं से कहा, ‘‘मैं इस वायरस को हराकर रहूंगा लेकिन मैंने यह कभी नहीं कहा कि यह दो महीने में हो जाएगा। यहां तक पहुंचने में लंबा वक्त लगा है और इसे हराने में भी लंबा वक्त लगने वाला है।’’

दरसअल बाइडन ने हाल में कहा था कि अगले कई महीनों तक इस महामारी की दिशा बदलने के लिए उनका प्रशासन कुछ नहीं कर सकता है। हालांकि दो महीने पहले उन्होंने कहा था कि वह वायरस को हराकर रहेंगे। बाइडन इन बयानों से संबंधित सवालों के जवाब दे रहे थे।

उन्होंने कहा, ‘‘यदि मैं गलत कह रहा हूं तो बताएं, आज सुबह मैं अन्य देशों के नेताओं से बात कर रहा था। मेरा खयाल है कि यह दिन उन पहले दिनों में से एक है जब कोरोना वायरस के कारण मरने वाले लोगों की संख्या में कमी आई है, संक्रमण के मामले तथा अस्पताल में भर्ती मरीजों की संख्या घटी है।’’

बाइडन ने कहा, ‘‘इसमें वक्त लगेगा, बहुत वक्त।’’ इसके साथ ही उन्होंने लोगों से मास्क पहनने तथा सामाजिक दूरी के नियम का पालन करने को कहा।

उन्होंने कहा कि अमेरिका में कोरोना वायरस के कारण मृतक संख्या 4,10,000 है और ऐसा अनुमान है कि हालात बदलने तक मृतक संख्या 6,00,000 से 660,000 तक पहुंच चुकी होगी।

उन्होंने कहा कि टीकाकरण सही दिशा में उठाया गया कदम है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटMI vs RCB: वानखेड़े में आरसीबी ने मुंबई इंडियंस को 18 रनों से हराया, MI के शेरफेन रदरफोर्ड ने खेली जुझारू पारी

भारतकर्नाटक कांग्रेस के 30 सीनियर विधायक दिल्ली पहुंचे, राहुल गांधी से मुलाकात की मांग

क्रिकेटWATCH: विराट कोहली ने आउट होने के बाद गुस्से में क्यों फेंका अपने ग्लव्स, हेलमेट?

विश्वIRGC ने ट्रंप के नौसैनिक नाकाबंदी के आदेश के बाद स्ट्रेट ऑफ होर्मुज़ पर पूर्ण नियंत्रण का दावा किया, विरोधियों को दी चेतावनी

क्रिकेटIPL 2026 Jasprit Bumrah: 4 मैच, 15 ओवर और 123 रन?, आईपीएल 2026 में विकेट के लिए तरसे बूम-बूम बुमराह, लगातार चौथे मैच में 0 आंकड़े

विश्व अधिक खबरें

विश्वअमेरिका-ईरान शांति वार्ता विफल, लोग परेशान और हताश?, नागरिकों ने कहा-डोनाल्ड ट्रंप दोषी, हम मुकाबला करेंगे?

विश्वइस्लामाबाद वार्ता क्यों विफल रही? ईरान के स्पीकर ग़ालिबफ़ ने एक-एक बिंदु पर विस्तार से बताया

विश्व'सबसे खूबसूरत दुल्हन और एक अरब डॉलर दो, वरना...': युगांडा के सेना प्रमुख की तुर्की से अजीबोगरीब मांग

विश्व'अगर युद्ध छिड़ता है और पाकिस्तान शांति स्थापित करने में नाकाम रहता है, तो इज़रायल पर हमला करना हमारा फ़र्ज़ है': तुर्की के राष्ट्रपति एर्दोगान

विश्वIslamabad Talks: ईरान के साथ वार्ता विफल, जेडी वेंस इस्लामाबाद से रवाना; पाकिस्तान ने दोनों देशों से की ये अपील