लाइव न्यूज़ :

कोरोना संकट: ब्रिटेन में तेजी से बढ़ रहा है बेरोजगारों की तादाद, बेरोजगारी भत्ता के लिए दावा करने वालों की संख्या 69 प्रतिशत बढ़ी

By भाषा | Updated: May 19, 2020 20:05 IST

ब्रिटेन में कोरोना संक्रमण से अब तक कुल 34 हजार 600 से अधिक मरीजों की जान गई है।

Open in App
ठळक मुद्देकामकाज और ब्रिटेन की पेंशन मामलों की मंत्री थेरेसा कॉफे ने बीबीसी से कहा कि सरकार उन लोगों पर ध्यान दे रही है जो सार्वभौमिक सहायता (क्रेडिट) का दावा कर रहे हैं। ब्रिटेन में बेरोजगारों समेत जरूरतमंदों के लिए सार्वभौमिक सहायता (यूनिवर्सल क्रेडिट) एक कल्याणकारी भुगतान व्यवस्था है।

लंदन: कोरोना वायरस संकट से ब्रिटेन में बेरोजगारी उल्लेखनीय रूप से बढ़ी है। अकेले अप्रैल महीने में नौकरी नहीं होने का दावा करने वालों की संख्या 69 प्रतिशत बढ़ गयी। राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय (ओएनएस) ने कहा कि नौकरी नहीं होने का दावा करने वालों की संख्या अप्रैल में बढ़कर 21 लाख पहुंच गयी जो एक माह पहले 8,56,000 थी। ओएनएस के उप-राष्ट्रीय सांख्यिकीविद् जोनाथन एथो ने कहा कि यह आंकड़ा ‘लॉकडाउन’ के पहले सप्ताह का है।

उन्होंने कहा, ‘‘मार्च में रोजगार की स्थित ठीक-ठाक थी लेकिन मार्च के अखिर में कामकाजी घंटे के हिसाब से काम करने वालों की संख्या तेजी से घटी। यह स्थिति होटल और निर्माण क्षेत्र में विशेष रूप से देखने को मिली।

कामकाज और ब्रिटेन की पेंशन मामलों की मंत्री थेरेसा कॉफे ने बीबीसी से कहा कि सरकार उन लोगों पर ध्यान दे रही है जो सार्वभौमिक सहायता (क्रेडिट) का दावा कर रहे हैं। सार्वभौमिक सहायता (यूनिवर्सल क्रेडिट) एक कल्याणकारी भुगतान व्यवस्था है। इसके तहत बेरोजगारों समेत जरूरतमंदों को मदद की जाती है।  

बता दें कि ब्रिटेन में जब संक्रमित मरीजों की संख्या 1 लाख हुई थी, उस वक्त वहां पर 12 हजार से अधिक लोगों की मौत हो चुकी थी। ब्रिटेन के पीएम बोरिस जॉनसन और स्वास्थ मंत्री खुद कोरोनावायरस के शिकार हो चुके हैं।

विश्व स्वास्थ्य मंत्रालय की रिपोर्ट के मुताबिक, अभी तक इस वायरस से दुनियाभर में 3 लाख 11 हजार 847 मरीजों की जान गई है। इसमें एक लाख आबादी पर सबसे ज्यादा 59.2 मौतें स्पेन में हुई। यहां अब तक 27 हजार 650 लोग दम तोड़ चुके हैं। इटली दूसरे स्थान पर है। यहां एक लाख की आबादी पर 52.8 मौतें हुई हैं। इसके बाद ब्रिटेन है। यहां अब तक कुल 34 हजार 636 मरीजों की जान गई है। एक लाख की आबादी पर मौतों का आंकड़ा 52.1 है।

अमेरिका में यह दर 26.6 है। यहां अब तक 87 हजार 180 लोगों की जान जा चुकी है। इतनी ही आबादी पर फ्रांस में 41.9, जर्मनी में 9.6, ईरान में 8.5 और कनाडा में 15 से ज्यादा मौतें हुईं हैं। 

टॅग्स :कोरोना वायरसब्रिटेनबेरोजगारी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतहोर्मुज जलडमरूमध्य को लेकर 35 देशों की बैठक, ब्रिटेन पीएम कीर स्टॉर्मर ने भारत को दिया न्योता?, विदेश सचिव विक्रम मिसरी शामिल?

विश्व35 देशों को एक साथ लाएंगे, होर्मुज जलडमरूमध्य पर करेंगे बातचीत?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर ने दिया झटका

क्रिकेटMI vs KKR IPL 2026 Match: बीसीसीआई ब्रॉडकास्ट इंजीनियर का मुंबई ट्राइडेंट होटल में मिला शव?, आईपीएल की जिम्मेदारी देख रहे थे?

कारोबारब्रिटेन की बादशाहत क्यों याद आ गई?, लेकिन जंग की सनक ले डूबी

कारोबारटैरिफ की चुनौतियों के बीच बढ़ती अर्थव्यवस्था, जीडीपी 7.4 फीसदी की दर से बढ़ने की उम्मीद

विश्व अधिक खबरें

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्वNASA Artemis II: पृथ्वी पीछे छूटी, लक्ष्य सामने! मानव इतिहास में पहली बार आर्टेमिस II 'वहां' जाने की तैयारी, जहां कोई नहीं पहुंचा