लाइव न्यूज़ :

Coronavirus: ब्रिटेन और दक्षिण अफ्रीका से अलग जापान में मिला एक और 'नया' कोरोना वायरस, ब्राजील से आए 4 लोगों में संक्रमण

By विनीत कुमार | Updated: January 11, 2021 09:25 IST

जापान में कोरोना वायरस का एक नया और अलग वैरिएंट मिला है। जानकारों के अनुसार ये वैरिएंट हाल में ब्रिटेन और दक्षिण अफ्रीका में मिले कोरोना के नए वैरिएंट से अलग है।

Open in App
ठळक मुद्देजापान में ब्राजील से आए चार लोगों में कोरोना वायरस का नया वैरिएंट मिला हैसभी को टोक्यो एयरपोर्ट पर क्वारंटीन किया गया, नया वैरिएंट हाल में ब्रिटेन और दक्षिण अफ्रीका में मिले स्ट्रेन से अलगनए वैरिएंट मिलने के बाद अब इसे लेकर स्टडी शुरू हो गई है, ये कितना संक्रमाक है, इस बारे में शोध जारी

दुनिया एक और जहां वैक्सीन के सहारे कोरोना से छुटकारा पाने की उम्मीद में लगी है वहीं, इस वायरस के नए-नए वैरिएंट ने चिंता बढ़ा दी है। ब्रिटेन और दक्षिण अफ्रीका में मिले अलग वैरिएंट के बाद अब जापान में कोरोना वायरस का एक और नया वैरिएंट मिला है।

जापान के स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार कोरोना के नए वैरिएंट से ग्रसित चार मरीज मिले हैं। ये चारों लोग ब्राजील से आए हैं। इनमें कोरोना के नए वैरिएंट मिलने के बाद अब इसे लेकर स्टडी शुरू हो गई है। अभी तक ये बात सामने आई है कि नया वैरिएंट ब्रिटेन और दक्षिण अफ्रीका में मिले वैरिएंट से अलग है।

जापान के नेशनल इंस्टिट्यूट ऑफ इंफेक्सियस डिजिज के प्रमुख ताकाजी वाकिता ने स्वास्थ्य मंत्रालय के प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि अभी तक ऐसे कोई सबूत नहीं मिले हैं कि ब्राजील से नया वैरिएंट ज्यादा संक्रामक है।

वहीं, ब्राजील के स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि उसे जापान की ओर से इस संबंध में जानकारी दी गई है कि नए वैरिएंट के 12 म्यूटेशन हैं। इसमें से एक की पहचान पहले ही हो गई है जो यूनाइटेड किंगडम और दक्षिण अफ्रीका में मिला था।

जापान के स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार ब्राजील से आए चार यात्रियों में से एक शख्स को सांस लेने में परेशानी हो रही थी। उसकी उम्र करीब 40 से 50 के बीच है। वहीं, 30 साल से कुछ अधिक उम्र की एक महिला को सिरदर्द था और गले में खरास थी। एक किशोर भी इससे ग्रसित मिला है जिसे बुखार था। साथ ही एक और लड़की भी इस वायरस से ग्रसित मिली जिसमें अभी कोई लक्षण नहीं थे।

सभी यात्रियों टोक्यो एयरपोर्ट पर क्वारंटीन में रखा गया है। बता दें कि जापान में हाल में कोरोना के मामले बढ़े हैं। इसके बाद जापान की सरकार ने टोक्यों सहित इससे लगे तीन शहरों में इमरजेंसी घोषित कर दिया है। अभी तक जापान में कुल 289,000 मामले कोरोना के सामने आ चुके हैं। इसमें 4,061 लोगों की मौत हुई है।

टॅग्स :कोरोना वायरसजापानसाउथ अफ़्रीकाब्रिटेन
Open in App

संबंधित खबरें

भारतहोर्मुज जलडमरूमध्य को लेकर 35 देशों की बैठक, ब्रिटेन पीएम कीर स्टॉर्मर ने भारत को दिया न्योता?, विदेश सचिव विक्रम मिसरी शामिल?

विश्व35 देशों को एक साथ लाएंगे, होर्मुज जलडमरूमध्य पर करेंगे बातचीत?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर ने दिया झटका

क्रिकेटMI vs KKR IPL 2026 Match: बीसीसीआई ब्रॉडकास्ट इंजीनियर का मुंबई ट्राइडेंट होटल में मिला शव?, आईपीएल की जिम्मेदारी देख रहे थे?

विश्वआखिर क्यों जापानी पत्रकार को इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स ने किया अरेस्ट?, विदेश मंत्री तोशिमित्सु मोतेगी ने कहा- एक रिहा, अभी भी जेल में दूसरा शख्स

कारोबारब्रिटेन की बादशाहत क्यों याद आ गई?, लेकिन जंग की सनक ले डूबी

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला