लाइव न्यूज़ :

भारतीय मूल के कांग्रेस सदस्य राजा कृष्णमूर्ति तीसरी बार विजयी

By भाषा | Updated: November 4, 2020 09:53 IST

Open in App

(ललित के झा)

वाशिंगटन, चार नवंबर भारतीय मूल के डेमोक्रेटिक सांसद राजा कृष्णमूर्ति लगातार तीसरी बार अमेरिकी कांग्रेस के निम्न सदन हाउस ऑफ रिप्रजेंटेटिव के लिए चुन लिए गए हैं।

नयी दिल्ली में जन्मे 47 वर्षीय कृष्णमूर्ति ने आसानी से लिबरटेरियन पार्टी उम्मीदवार प्रेस्टन नेल्सन को हरा दिया। अंतिम सूचना मिलने तक उन्हें कुल गिने गए मतों के करीब 71 प्रतिशत मत मिल चुके हैं।

कृष्णमूर्ति के माता-पिता तमिलनाडु के रहने वाले हैं और वह 2016 में पहली बार अमेरिकी संसद के निम्न सदन के सदस्य चुने गए थे।

इस बीच, कांग्रेस सदस्य एमी बेरा कैलिफोर्निया से पांचवी बार और रो खन्ना कैलिफोर्निया से ही तीसरी बार हाउस ऑफ रिप्रजेंटेटिव में पहुंचने का प्रयास कर रहे हैं।

कांग्रेस सदस्य प्रमिला जयपाल वाशिंगटन राज्य से तीसरी बार चुनाव जीतने की आस लगा रही हैं।

कैलिफोर्निया और वाशिंगटन में मतदान जारी है और अगले कुछ घंटों में नतीजों के घोषित किए जाने की उम्मीद है।

डॉ. हीरल तिपिरनेनी एरिजोना के छठे कांग्रेस निर्वाचन क्षेत्र से लगातार तीसरी बार जीतने के लिए प्रयासरत हैं। वहीं टेक्सास के 22वें कांग्रेस निर्वाचन क्षेत्र से डेमोक्रेटिक पार्टी से लड़ रहे श्री कुलकर्णी रिपब्लिकन उम्मीदवार ट्रॉय नेहल्स को कड़ी टक्कर दे रहे हैं।

वजीर्निया के 11वें कांग्रेस निवार्चन क्षेत्र से रिपब्लिकन पार्टी उम्मीदवार मंगा अनंतमुला मौजूदा डेमोक्रेटिक सांसद अैर उम्मीदवार गेरी कॉनोली से करीब 15 प्रतिशत मतों से पीछे चल रहे हैं।

Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीपाकिस्तान में US-ईरान बातचीत के बाद, नेटिज़न्स ने पूछा, ‘होटल का बिल कौन भरेगा?’ परेश रावल ने दिया मजेदार जवाब

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण की प्रक्रिया निर्णायक मोड़ पर, 14-15 अप्रैल होगा अहम दिन, पीएम मोदी के भी भाग लेने की संभावना, जदयू-भाजपा नेताओं के बीच अहम बैठक जारी 

क्रिकेटआखिर कब तक बुमराह उठाएंगे मुंबई इंडियंस भार?, डुप्लेसी ने कहा- केवल 4 ओवर करते बूम-बूम, आखिर 16 ओवर पर सोचे हार्दिक?

भारतनोएडा में प्रदर्शन तेज, फैक्ट्री में कामकाज ठप?, वाहनों और संपत्ति में तोड़फोड़, हाई अलर्ट पर दिल्ली पुलिस, वीडियो

भारत16 से 18 अप्रैल तक संसद में रहिए उपस्थित, कांग्रेस, जदयू और एलजेपी (रामविलास) ने जारी किया व्हिप

विश्व अधिक खबरें

विश्वमादक पदार्थ की तस्करी, अमेरिकी सेना ने दो नावों पर किया हमला, 5 ढेर, सितंबर 2025 से 168 की मौत

विश्वहैती में पर्यटकों के बीच लोकप्रिय किले में भगदड़, 30 लोगों की मौत हो गई और कई घायल, वीडियो

विश्वकब शर्मिंदा होंगे अमेरिका और इजराइल?

विश्वपाकिस्तान को लेकर इतना बवाल क्यों?

विश्वIRGC ने ट्रंप के नौसैनिक नाकाबंदी के आदेश के बाद स्ट्रेट ऑफ होर्मुज़ पर पूर्ण नियंत्रण का दावा किया, विरोधियों को दी चेतावनी