लाइव न्यूज़ :

गाजा में संघर्ष की वजह से पेयजल आपूर्ति को नुकसान : संयुक्त राष्ट्र

By भाषा | Updated: May 22, 2021 19:59 IST

Open in App

गाजा सिटी, 22 मई (एपी) संयुक्त राष्ट्र ने कहा कि गाजा में करीब आठ लाख लोगों तक पाइप से स्वच्छ जल की नियमित आपूर्ति नहीं हो रही है क्योंकि हाल की लड़ाई में जलापूर्ति का 50 प्रतिशत नेटवर्क क्षतिग्रस्त हो गया है।

गाजा के लोक निर्माण और आवास मंत्रालय को उद्धृत करते हुए संयुक्त राष्ट्र के मानवीय मामलों के समन्वय कार्यालय ने कहा कि 11 दिनों की लड़ाई में करीब 17 हजार आवासीय एवं वाणिज्यिक इकाइयों को नुकसान पहुंचा है।

संयुक्त राष्ट्र के मुताबिक इनमें से 769 आवासीय और वाणिज्यिक इकाइयां रहने लायक नहीं बची हैं जबकि 208 इमारतों की 1,042 इकाइयां नष्ट हुई हैं। वहीं, 14,538 इकाइयों को मामूली नुकसान हुआ है।

गौरतलब है कि गाजा पट्टी (फलस्तीन) और इजराइल के बीच 11 दिनों तक हुए संघर्ष और 250 से अधिक लोगों की मौत के बाद शुक्रवार को संघर्ष विराम प्रभावी हुआ।

संयुक्त राष्ट्र ने बताया कि 10 मई से अबतक 53 शिक्षण संस्थानों, छह अस्पतालों और 11 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों को नुकसान पहुंचा है। इनमें से एक स्वास्थ्य केंद्र पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया है।

संयुक्त राष्ट्र ने बताया कि एक अस्पताल में बिजली की कमी की वजह से इलाज नहीं हो रहा है जबकि इस संघर्ष से करीब छह लाख बच्चे प्रभावित हुए हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: क्या आज महंगे हुए पेट्रोल-डीजल? प्रमुख शहरों की रेट लिस्ट यहाँ देखें

भारतमथुरा हादसे के बाद जारी है सर्च ऑपरेशन, प्रधानमंत्री ने की सहायता राशि की घोषणा; अब तक 10 की मौत

विश्वHormuz Toll: ट्रंप का ईरान को अल्टीमेटम, होर्मुज पर नहीं चलेगा 'टोल राज'

भारतचुनावी हिंसा के लिए आखिर कौन जिम्मेदार ?

भारतपरमाणु ऊर्जा की नई सुबह: ‘ईंधन खत्म होने’ के डर को चुनौती

विश्व अधिक खबरें

विश्वधरती पर लौट आए NASA के चंद्रयात्री?, आर्टेमिस 2 ने सफलतापूर्वक की लैंडिंग, वीडियो

विश्वमिया खलीफ़ा ने लेबनान पर हुए हवाई हमलों पर एक भावुक वीडियो शेयर किया, कहा- 'मेरे टैक्स के पैसे मेरे वतन के साथ ऐसा कर रहे हैं'

विश्वAsian Boxing Championships 2026: विश्वनाथ सुरेश को गोल्ड?, 5 स्वर्ण पदक के साथ 16 पदक

विश्वक्या ख्वाजा आसिफ इज़राइल पर पोस्ट करते समय नशे में थे? डिलीट की गई पोस्ट से मचा बवाल

विश्वUS-ईरान वार्ता से पहले पाकिस्तान में अलर्ट, इस्लामाबाद में 'रेड जोन' सील किया; सब कुछ बंद