लाइव न्यूज़ :

म्यामां में सरकार और नस्ली विद्रोहियों के बीच संघर्ष जारी, कार्रवाई के भय से हजारों लोगों का पलायन

By भाषा | Updated: June 30, 2020 11:52 IST

रखाइन प्रांत की सरकार ने पिछले मंगलवार को एक आदेश जारी कर राथेडॉन्ग उपनगर के गांव प्रशासकों को वहां के निवासियों को घर से दूर रहने के लिए बताने का निर्देश दिया था क्योंकि सेना विद्रोहियों के खिलाफ “सफाया अभियान” चलाने की योजना बना रही है।

Open in App
ठळक मुद्देसरकार और अराकान आर्मी के बीच लगभग एक साल से भी ज्यादा वक्त से बीच-बीच में संघर्ष होता रहता है।एक अनुमान के तहत 7,40,000 रोहिंग्या पड़ोसी देश बांग्लादेश पलायन कर गए हैं,जहां से शरणार्थी शिविरों में रह रहे हैं।

पश्चिमी म्यामां के उस इलाके से हजारों लोग पिछले हफ्ते से अपने गांवों को छोड़कर भाग रहे हैं जहां सरकार और नस्ली विद्रोहियों के बीच संघर्ष जारी है। अधिकारियों द्वारा इलाके को खाली करने के आदेश के बाद लोगों का यह पलायन शुरू हुआ है। रखाइन प्रांत की सरकार ने पिछले मंगलवार को एक आदेश जारी कर राथेडॉन्ग उपनगर के गांव प्रशासकों को वहां के निवासियों को घर से दूर रहने के लिए बताने का निर्देश दिया था क्योंकि सेना विद्रोहियों के खिलाफ “सफाया अभियान” चलाने की योजना बना रही है।

“सफाया अभियान’” चरमपंथ के खिलाफ म्यामां सेना की कार्रवाई को परिभाषित करने वाला शब्द है। रखाइन प्रांत के सुरक्षा एवं सीमा मामलों के मंत्री द्वारा पिछले शुक्रवार को आदेश रद्द किए जाने के बाद भी पिछले पूरे हफ्ते तक 40 से अधिक गांवों से पलायन जारी रहा। राथेडॉन्ग उपनगर के लिए संसद के ऊपरी सदन के सदस्य खिन माउंग लट ने सोमवार को कहा, “जब से यह आदेश जारी किया गया, 10,000 से ज्यादा लोग अभियान वाले इलाके के अपने गांव छोड़कर चले गए।”

सरकार और अराकान आर्मी के बीच लगभग एक साल से भी ज्यादा वक्त से बीच-बीच में संघर्ष होता रहता है। अराकान आर्मी इलाके के रखाइन नस्ली समूह के सदस्यों का प्रतिनिधित्व करने वाला अच्छी तरह से प्रशिक्षित और हथियारों से लैस गुरिल्ला बल है। रखाइन में 2017 में सेना ने मुस्लिम रोहिंग्या अल्पसंख्यकों के चरमपंथियों के खिलाफ अभियान चलाया था लेकिन आलोचकों का आरोप था कि यह कार्रवाई देश से रोहिंग्या को बाहर करने के लिए चलाया गया आतंक पैदा करने का अभियान था। एक अनुमान के तहत 7,40,000 रोहिंग्या पड़ोसी देश बांग्लादेश पलायन कर गए हैं,जहां से शरणार्थी शिविरों में रह रहे हैं।

टॅग्स :म्यांमार
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वम्यामां आम चुनाव: कुल 664 सीट, 1.1 करोड़ वोटर और 60 लाख से अधिक लोगों ने वोट डाला, सैन्य समर्थित पार्टी यूएसडीपी को अभी तक 126 सीट पर बढ़त, मतगणना जारी

भारतथाईलैंड से भारत लाए गए 125 भारतीय, म्यांमा के ठगी केंद्रों में थे बंद

विश्वEarthquake in China: चीन में भूकंप से हिली धरती, रिक्टर स्केल पर 4.5 तीव्रता; दहशत में लोग

विश्वMyanmar: तबाही से उभर रहे म्यांमार में फिर भूकंप की हिली धरती, दहशत में लोग

कारोबारक्या है पारगमन सुविधा?, भारत ने बांग्लादेश को दिया झटका और किया समाप्त

विश्व अधिक खबरें

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल