लाइव न्यूज़ :

पाकिस्तान के मंदिर में दर्शन पूजन न करने देने पर सुरक्षाकर्मियों के विरुद्ध शिकायत

By भाषा | Updated: March 28, 2021 18:43 IST

Open in App

पेशावर, 28 मार्च उत्तर पश्चिमी पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में हिंदू समुदाय के दो लोगों ने एक प्राचीन शिव मंदिर के सुरक्षा कर्मचारियों के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है और कार्रवाई की मांग की है।

हिंदू समुदाय के लोगों का आरोप है कि मंदिर के सुरक्षाकर्मी उन्हें दर्शन पूजा नहीं करने दे रहे हैं।

प्रांत के मनशेरा जिले के गांधियन क्षेत्र में स्थित मंदिर के सुरक्षाकर्मियों पर श्याम लाल और सज्जन लाल की ओर से शनिवार को शिकायत दर्ज कराई गई।

शिकायत में कहा गया है कि मंदिर में दर्शन पूजन करने से रोकना कानून के खिलाफ है।

पाकिस्तान तहरीक ए इंसाफ पार्टी के सदस्य और सीनेटर गुरदीप सिंह, विधायिका के सदस्य रवि कुमार और बफा पुलिस थाने के प्रभारी को शिकायत में वादी बनाया गया है।

शिकायतकर्ताओं ने हजारा डिवीजन के पुलिस उप महानिरीक्षक से मामले को सुलझाने का आग्रह किया है और मंदिर में दर्शन पूजन करने की अनुमति मांगी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: कहीं महंगा तो कहीं स्थिर; OMC ने दी 4 अप्रैल के पेट्रोल-डीजल रेट की अपडेट, पूरी लिस्ट यहां

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

विश्व अधिक खबरें

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्वNASA Artemis II: पृथ्वी पीछे छूटी, लक्ष्य सामने! मानव इतिहास में पहली बार आर्टेमिस II 'वहां' जाने की तैयारी, जहां कोई नहीं पहुंचा