लाइव न्यूज़ :

लोकतंत्र के जरिए लोगों की इच्छा का सम्मान करने की प्रतिबद्धता भारत-अमेरिका संबंधों का आधार: बाइडन

By भाषा | Updated: August 15, 2021 10:18 IST

Open in App

(ललित के झा)

वॉशिंगटन, 15 अगस्त अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन ने भारत के 75वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर भारतीयों को शुभकामनाएं देते हुए कहा है कि लोकतंत्र के जरिए लोगों की इच्छा का सम्मान करने की मूलभूत प्रतिबद्धता दुनिया को प्रेरित करती है और यही भारत एवं अमेरिका के विशेष संबंधों का आधार है।

बाइडन ने भारत के लिए अपने संदेश में कहा, ‘‘ महात्मा गांधी के सत्य एवं अहिंसा के संदेश के मार्गदर्शन के जरिए भारत ने 15 अगस्त, 1947 को स्वतंत्रता के लिए अपनी लंबी यात्रा पूरी की।’’

उन्होंने कहा, ‘‘लोकतंत्र के जरिए लोगों की इच्छा का सम्मान करने की मूलभूत प्रतिबद्धता आज दुनिया को प्रेरित करती है और यही भारत एवं अमेरिका के विशेष संबंधों का आधार है। पिछले दशकों में, 40 लाख से अधिक भारतीय-अमेरिकियों के जीवंत समुदाय समेत हमारे लोगों के बीच आपसी संबंधों ने हमारी साझेदारी बनाए रखी है और उसे मजबूत किया है।’’

बाइडन ने कहा कि पिछले एक साल में दोनों देश कोविड-19 वैश्विक महामारी से निपटने के दौरान नए तरीकों व माध्यमों से साथ आए हैं। उन्होंने कहा कि अमेरिका और भारत ने सुरक्षित एवं प्रभावी कोविड-19 टीकों के वैश्विक स्तर पर निर्माण को विस्तार देने और हिंद प्रशांत में लोगों तक पहुंचने की खातिर समन्वय मजबूत करने के लिए ‘क्वाड’ के जरिए जापान और ऑस्ट्रेलिया के साथ साझेदारी की है।

बाइडन ने कहा, ‘‘बड़ी चुनौतियों और अवसरों के इस समय में भारत और अमेरिका के बीच साझेदारी पहले से कहीं अधिक महत्वपूर्ण है। हमें साथ मिलकर दुनिया को दिखाना चाहिए कि हमारे दो महान और विविध लोकतंत्र हर जगह लोगों के लिए काम कर सकते हैं। हम दोनों देशों के बीच मित्रता फलती-फूलती और बढ़ती रहेगी।’’

उन्होंने अपने संदेश में कहा, ‘‘मैं भारत, अमेरिका और दुनिया भर में आज भारत का स्वतंत्रता दिवस मना रहे सभी लोगों के लिए एक सुरक्षित और खुशहाल स्वतंत्रता दिवस की कामना करता हूं।’’

अमेरिका के विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन ने भारत के लोगों को उनके 75वें स्वतंत्रता दिवस पर हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए कहा कि अमेरिका और भारत के बीच संबंध सात दशक पहले शुरू हुए और एक मजबूत होती साझेदारी में बदल गए।

उन्होंने कहा, ‘‘हमारा क्षेत्रीय सहयोग तेज गति से बढ़ रहा है और हम एक स्वतंत्र एवं मुक्त हिंद-प्रशांत के अपने साझा दृष्टिकोण को आगे बढ़ाने के लिए अपने साझेदारों के साथ मिलकर काम कर रहे हैं। जलवायु परिवर्तन से निपटने संबंधी कदमों और स्वच्छ ऊर्जा से लेकर अंतरिक्ष प्रौद्योगिकियों तक अमेरिका-भारत द्विपक्षीय सहयोग पहले से कहीं अधिक व्यापक और मजबूत हुआ है।’’

ब्लिंकन ने कहा, ‘‘जैसा कि मैंने नयी दिल्ली की अपनी यात्रा के दौरान कहा था, ऐसी बहुत कम साझेदारियां हैं, जो अमेरिका और भारत के बीच साझेदारी से अधिक महत्वपूर्ण हैं। हमारी 74 साल की मित्रता को ध्यान में रखते हुए, हमारे दोनों लोकतांत्रिक देश एक बेहतर कल का निर्माण करना जारी रखेंगे। स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वIRGC ने ट्रंप के नौसैनिक नाकाबंदी के आदेश के बाद स्ट्रेट ऑफ होर्मुज़ पर पूर्ण नियंत्रण का दावा किया, विरोधियों को दी चेतावनी

क्रिकेटIPL 2026 Jasprit Bumrah: 4 मैच, 15 ओवर और 123 रन?, आईपीएल 2026 में विकेट के लिए तरसे बूम-बूम बुमराह, लगातार चौथे मैच में 0 आंकड़े

क्रिकेटवानखेड़े में छक्के-चौकों की बरसात, MI के खिलाफ RCB ने बनाए 240 रन, सॉल्ट, कोहली और रजत पाटीदार जड़े अर्धशतक

भारतपंजाब स्कूली शिक्षा बोर्डः टॉप 20 में से 19 लड़कियां?, मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा- शीर्ष तीन छात्रों को 50000 रुपये की नकद पुरस्कार, ‘स्कूल्स ऑफ एमिनेंस’ में सीधे दाखिला

भारतमासाजोग गांव के सरपंच संतोष देशमुख की दिसंबर 2024 में हत्या, भाई धनंजय ने कहा-हत्या का मामला वापस लेने के लिए दबाव, बदनाम कर रहे?

विश्व अधिक खबरें

विश्वअमेरिका-ईरान शांति वार्ता विफल, लोग परेशान और हताश?, नागरिकों ने कहा-डोनाल्ड ट्रंप दोषी, हम मुकाबला करेंगे?

विश्वइस्लामाबाद वार्ता क्यों विफल रही? ईरान के स्पीकर ग़ालिबफ़ ने एक-एक बिंदु पर विस्तार से बताया

विश्व'सबसे खूबसूरत दुल्हन और एक अरब डॉलर दो, वरना...': युगांडा के सेना प्रमुख की तुर्की से अजीबोगरीब मांग

विश्व'अगर युद्ध छिड़ता है और पाकिस्तान शांति स्थापित करने में नाकाम रहता है, तो इज़रायल पर हमला करना हमारा फ़र्ज़ है': तुर्की के राष्ट्रपति एर्दोगान

विश्वIslamabad Talks: ईरान के साथ वार्ता विफल, जेडी वेंस इस्लामाबाद से रवाना; पाकिस्तान ने दोनों देशों से की ये अपील