लाइव न्यूज़ :

जी7 सम्मेलन से पहले जलवायु संबंधी प्रदर्शनों ने रचनात्मक रूप लिया

By भाषा | Updated: June 11, 2021 20:59 IST

Open in App

फालमथ (ब्रिटेन), 11 जून (एपी) दक्षिण पश्चिम इंग्लैंड में जी7 समूह के सदस्य देशों के नेताओं की शिखर वार्ता से पहले बैठक स्थल के पास सैकड़ों जलवायु कार्यकर्ताओं ने अलग-अलग तरह से प्रदर्शन किये जिनमें रचनात्मकता नजर आई।

तीन दिन तक चलने वाली शिखर वार्ता की औपचारिक शुरुआत से पहले कुछ प्रदर्शनकारियों ने शुक्रवार को कॉर्नवाल तट के पास एक जलपोत को तैराया जिस पर अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन तथा ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन के हवादार कैरिकेचर खड़े थे। इनके हाथों पर लिखा हुआ था, ‘‘उम्मीद की लहर’’ और ‘‘संकट को समाप्त करो’’।

इसके बाद सेंट ईव्स में एक रैली में करीब 500 लोग शामिल हुए जिसे ‘एक्सटिंक्शन रेबेलियन’ जलवायु कार्यकर्ता समूह ने आयोजित किया था। नीले और हरे गाउन पहने प्रदर्शनकारियों के हाथों में झंडे थे जिन पर लिखा था ‘‘काम करें, बयान नहीं दें’’।

जी7 सम्मेलन के एजेंडे में कोरोना वायरस महामारी से उबरने के साथ ही जलवायु परिवर्तन प्रमुख विषय है।

इसी तरह जलवायु के क्षेत्र में काम करने वाले संगठन ‘फ्राइडेज फॉर फ्यूचर’ के बैनर तले बड़ी संख्या में नौजवानों ने प्रदर्शन में शिरकत की।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला